
गर्मियों के मौसम के कारण आपके शरीर का तापमान हमेशा बढ़ा रहता है। ऐसी स्थिति में आपको लू के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है। साथ ही ज्यादा गर्मी होने के कारण आपके शरीर से पसीना निकलता है, जिससे आपके शरीर में दिनभर थकान रहती है। ऐसे में आपका ब्लड प्रेशर लो और हाई होता रहता है। इसलिए इस मौसम में आपकी सेहत को अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है। सेलिब्रिटी फिटनेस कोच अंशुका इन दिनों अपने इंटाग्राम अकांउट में गर्मियों के मौसम से बचने के लिए कुछ ब्रीदिंग एक्सरसाइज शेयर करती नजर आ रही हैं। चलिए जानते हैं, उन एक्सरसाइज के बारे में-
अंशुका अपनी पोस्ट में लिखती हैं, "खुद को गर्मी से जितना हो सके उतना दूर रखें और हर समय खुद को हाइड्रेट रखें। इसके साथ आपको कुछ ब्रीदिंग एक्सरसाइज दी गई हैं, जो इस गर्मी के मौसम में आपकी गर्मी को दूर करने में मदद करेगी"-
1. लेफ्ट नॉस्ट्रिल ब्रीदिंग या चंद्रभेदन प्राणायाम (Left Nostril Breathing)
इस एक्सरसाइज को चंद्रभेदन प्राणायाम भी कहते हैं। इसे करने से आपके मन को शांति मिलती और साथ ही ये आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
लेफ्ट नॉस्ट्रिल ब्रीदिंग करने का तरीका-
- इसे करने के लिए आप एक मैट बिछाएं।
- अब आप इस मैट पर आलती-पालती मारकर बैठ जाएं।
- अब अपनी पीठ को सीधा रखें।
- इसके बाद आप अपने दाएं हाथ के अंगूठे और तर्जनी को नाक के पास लाएं।
- फिर दाएं हाथ के अंगूठे से नाक के दाएं छिद्र को बंद करें और नाक के दाएं छिद्र से लंबी सांस लें।
- फिर तर्जनी उंगली को अपने माथे पर लगाएं।
- इसके बाद सांस को रोकें और फिर बाएं छिद्र से सांस छोड़ें।
- सांस छोड़ते समय आपकी तर्जनी उंगली नाक के पास होगी और अंगूठा माथे पर लगा होगा।
- ठीक ऐसा ही नाक की दूसरी तरफ करें।
- जैसा आप फोटो में देख पा रहे हैं।
- इसे कुछ समय के लिए करें फिर सामान्य हो जाएं।
2. शीतकारी (Sheetkari)
इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज को करने से आपके शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है। इस क्रिया को आप सर्दियों के मौसम में गलती से भी न करें। इससे आपको सर्दी में खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है।
View this post on Instagram
शीतकारी करने का तरीका-
- इसे करने के लिए मैट बिछाएं।
- फिर आप आलती-पालती मारकर बैठ जाएं।
- अब अपने दांतों को आपस में मिलाएं।
- अपने होठों को खोलें और एक सांस अंदर लें।
- फिर नाक से सांस छोड़ें।
- कुछ देर तक इसी क्रिया को दोहराएं और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।
3. विज़ुअलाइज़ेशन एक्सरसाइज या ध्यान (Visualization Exercise)
इस एक्सरसाइज को करते समय आपको विज़ुअलाइज़ेशन करना होता है, जैसे आप किसी बर्फिली जगह पर बैठे हैं। इसका अभ्यास होने पर आपके शरीर ठंड महसूस होती है।
विज़ुअलाइज़ेशन करने का तरीका-
- इस एक्सरसाइज को करते समय एक अच्छी जगह का चुनाव करें।
- फिर आप इस जगह आलती-पालती मारकर बैठ जाएं।
- आप अपने दोनों हाथों को जांघों पर रखें।
- फिर आप कल्पना करें कि आप किसी सुंदर पहाड़ी में हैं।
- इसके बाद लंबी और गहरी सांसें लें और छोड़ें।
- कुछ देर इसी अवस्था में रहें फिर सामान्य हो जाएं।
- इससे आपको अच्छा महसूस होगा।
इन 3 एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने पर आपको गर्मी में कूलिंग मिल सकती है। साथ ही इनको करने से आपके फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। अगर आप एक्सरसाइज शुरूआती रूप में कर रहे हैं, तो इसे किसी फिटनेस ट्रेनर की देखरेख में करें और फिटनेस से जुड़ी जानकारियों के लिए आप Onlymyhealth.com पढ़ते रहें।