Brain Freeze Treatment in Hindi: क्या आपको कुछ भी ठंडा खाते ही अचानक से माथे में तेज दर्द महसूस होता है? अगर हां, तो यह ब्रेन फ्रीज के लक्षण हो सकते हैं। ब्रेन फ्रीज होने पर सिर में तेज दर्द होता है। यह दर्द कुछ सेकेंड्स से लेकर 2 से 3 मिनटों तक हो सकता है। सिर का दर्द माइग्रेन जैसे पेन का अनुभव कराता है। इस दौरान मतली, उल्टी जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। गर्मी में ब्रेन फ्रीज की समस्या ज्यादा होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में हम आइसक्रीम, ठंडी ड्रिंक, बर्फ, शरबत जैसी चीजों का सेवन करते हैं। गर्मी में शरीर को कूल रखने के लिए ठंडी चीजों का सेवन करने का मन करता है। जो लोग खाने को जल्दी निगल जाते हैं, उन्हें ब्रेन फ्रीज की समस्या हो सकती है। जब हम अचानक से ठंंडी चीजों को खाते हैं, तो मुंह के ऊपरी हिस्से (तालु) का तापमान सामान्य से कई गुना ज्यादा ठंडा हो जाता है। मुंह को फिर से गर्म करने की कोशिश में दिमाग की ब्लड वैसल्स तेजी से सिकुड़ जाती हैं और फिर अचानक से खुल जाती हैं। इसी कारण से आपको सिर में दर्द महसूस होता है। अगर इस दौरान बेहोशी, चक्कर आने जैसे लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। वहीं ब्रेन फ्रीज के कारण होने वाले सिर दर्द या अन्य लक्षणों को ठीक करने के लिए आप नीचे बताए टिप्स की मदद ले सकते हैं। इन टिप्स को हमारे साथ लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव ने शेयर किया है।
गुनगुना पानी पिएं
ब्रेन फ्रीज की स्थिति से बाहर आने के लिए गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। इस दौरान ठंडी चीज को खाना बंद कर दें। ज्यादा गरम चीज का सेवन भी नहीं करना चाहिए। गुनगुने पानी के छोटे घूंट भरकर पिएं। कुछ समय में ब्लड वैसल्स नॉर्मल हो जाएंगी और ब्रेन फ्रीज की स्थिति से निजात मिलेगा।
तापमान को सामान्य करें
ब्रेन फ्रीज की स्थिति से बाहर आने के लिए मुंह के ऊपरी भाग को अंगूठे की मदद से छुएं। इस तरह तापमान को सामान्य करने में मदद मिलेगी। जब भी हम कोई ठंडी चीज खाते हैं, दिमाग की रक्त वाहिकाएं एक्सपैंड हो जाती हैं। इस समय शरीर तापमान को एडजस्ट करने की कोशिश करता है। ब्रेन फ्रीज के कारण होने वाला सिर दर्द, सामान्य सिर दर्द से अलग होता है।
आराम करें
ब्रेन फ्रीज के कारण सिर में तेज दर्द हो रहा है, तो आराम करें। आराम करने से सिर का दर्द कम हो जाएगा। साथ ही ब्लड वैसल्स में ब्लड फ्लो भी ठीक हो जाएगा। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ब्रेन फ्रीज की समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है जिन्हें माइग्रेन होता है। हालांकि इस वाक्य पर कोई ठोस रिसर्च मौजूद नहीं है।
इसे भी पढ़ें- अचानक ठंडी चीजें खाते ही क्यों हो भन्ना जाता है आपका दिमाग? जानें 'ब्रेन फ्रीज' के कारण और लक्षण
गरारे करें
ब्रेन फ्रीज की समस्या को दूर करने के लिए, गरम पानी के गरारे करें। इससे मुंह के हर हिस्से तक पानी की गरमाहट पहुंचेगी। गरारे करने के लिए पानी को गरम होने दें। गरारे करने से पहले, तापमान की जांच कर लें। कई बार तापमान ज्यादा होने के कारण त्वचा जल जाती है। अब सिर को पीछे की ओर झुकाएं और 30 से 40 सेकेंड्स के लिए गरारे करें। इससे आपको कुछ ही मिनट में आराम मिलेगा।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें। ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ें ओनलीमायहेल्थ।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version