अक्सर आपने अपने सिर के ऊपर मच्छरों को मंडराते हुए देखा होगा, मगर ऐसा क्यों होता है ये बात शायद आपको पता नहीं होगी। दरअसल, मनुष्य मच्छरों को कई प्रकार से आकर्षित कर सकते हैं और इनमें से एक है कपड़ों का रंग। क्या आपके कपड़ों का रंग वास्तव में मच्छरों को आपकी तरफ आकर्षित करने में मदद कर सकता है? जवाब है- हां, दरअसल, रंग मच्छरों को आकर्षित कर सकता है। फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के एंटोमोलॉजिस्ट के अनुसार, मच्छर लोगों को दिन में खोजने के लिए अपनी दृष्टि पर भरोसा करते हैं। अगर आप काला, नेवी ब्लू, नीला और लाल रंग जैसे गहरे कपड़े पहनते है तो मच्छरों के लिए आपको खोजना और भी ज्यादा आसान बना सकता है।
मच्छर इंसानों को कैसे ढूंढते हैं- How Mosquitoes Find Humans
कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं के अनुसार, मच्छर लोगों को लगभग 16 से 32 फीट की दूरी से ही देख सकता है। मच्छरों में दो प्रकार की आंखें होती हैं उनके सिर के किनारों पर दो मिश्रित आंखें और उनके सिर के ऊपर ओसेली नामक सहज आंख होती है। मच्छर की आंखों में जो लेंस होता है उसे ओमेटिडिया कहा जाता है, ये लेंस गति का पता लगाने और अलग-अलग दिशाओं में देखने में मच्छर को मदद करता है। ओसेली मच्छर को प्रकाश में बदलाव को पता लगाने में मदद करता है। इस प्रकार मच्छर इंसानों को बहुत आसानी से ढूंढ लेता है।
कुछ अन्य कारक जो मच्छरों को आकर्षित करते हैं:
आइए जानते हैं ऐसे कौन कौन से कारक हैं जो मनुष्यों को मच्छरों के लिए आकर्षक बना सकते हैं।
सांस
मच्छर अपने पल्प का उपयोग कार्बन डाइऑक्साइड का पता लगाने के लिए करते हैं, जब मनुष्य सांस छोड़ते हैं तो कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकलता है। यह मच्छरों को आपकी उपस्थिति का संकेत दे सकती है। घर के अंदर और बाहर से मच्छर भगाने के 5 तरीके
पसीना
मच्छर मानव इंसानों में कई यौगिकों का भी पता लगा सकते हैं, जिसमें लैक्टिक एसिड, यूरिक एसिड और अमोनिया शामिल हैं। गर्मियों के मौसम में बाहर रहने से आपके शरीर का तापमान बढ़ता है और शरीर से पसीना निकलने लगता है। इससे मच्छर आपके शरीर के बाहरी अंग जैसे पैर, टखने, कलाई और हाथ का आसानी से पता लगा लेते है।
इसे भी पढ़ें: मलेरिया के इलाज के लिए उसकी पुष्टि होना है जरूरी, जानें कैसे करते हैं मलेरिया की जांच
रक्त के प्रकार
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा, लेकिन जापान में शोधकर्ताओं ने पाया है कि ओ ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियों को ए ब्लड वाले लोगों की तुलना में मच्छरों द्वारा काटे जाने की अधिक संभावना हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: बुखार, सिरदर्द के साथ ठंड लगना मलेरिया होने के हैं संकेत, गर्भवती महिलाएं रहें सतर्क!
मच्छरों को दूर कैसे रखें
- मच्छरों को आकर्षित करने वाले कुछ कारक आपके नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं, लेकिन ये टिप्स आपको मच्छरों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं और काटने की संभावना को भी कम कर सकते हैं।
- रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र द्वारा बताए गए कपड़े को पहनें।
- हल्के रंग के ढीले-ढाले कपड़े पहनें और कोशिश करें कि त्वचा पूरी तरह से ढ़का हो।
- पानी एकत्र होने की संभावनाओं को खत्म कर दें। जैसे- कुत्ते के खाने का कटोरा, पक्षी के स्नान का डब्बा और कचरे का डब्बा, क्योंकि ऐसों जगहो पर मच्छर ज्यादा पनपते है।
- अपने लॉन और गटर को हमेशा साफ रखें
Read More Articles On Miscellaneous In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version