मौजूदा वक्त में हाई ब्लड प्रेशर डॉक्टर्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए किसी गंभीर समस्या से कम नहीं है। 'कार्डियोलॉजी सोसायटी ऑफ़ इंडिया' की बीते साल की एक रिपोर्ट बताती है कि भारत में 5 में से 1 युवा हाइपरटेंशन यानी की हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का शिकार है। सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि महिलाएं भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं। भारत में हाई ब्लड प्रेशर के मामले पश्चिमी देशों के मुकाबले युवाओं में ज्यादा देखने को मिल रहे हैं, जिसके कारण लोग कम उम्र में ही हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी घातक स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि वाकई में हाई ब्लड प्रेशर इतना घातक रोग है लेकिन डॉक्टर से लगातार पूछने के बाद भी आप इस बात की गहराई में नहीं जा पा रहे हैं तो हम आपको ब्लड प्रेशर से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी के साथ एक क्विज खेलने का सुझाव दे रहे हैं जिसके जरिए आप अपना ब्लड प्रेशर का ज्ञान भी परख सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या है बीपी।
क्या होता है ब्लड प्रेशर?
इस बात से ज्यादातर लोग इत्तेफाक रखते होंगे कि हमारे शरीर में पूरे 24 घंटे रक्त प्रवाह होता रहता है। दिल का धड़कना खून को पंप करने का संकेत है। जैसे-जैसे हमारा दिल धड़कता है खून हमारे शरीर की सभी नसों और धमनियों के माध्यम से सभी अंगों में सुचारू रूप से जाता रहता है। जब रक्त हमारे संपूर्ण शरीर में प्रवाहित हो रहा होता है, तो नसों और धमनियों के किनारों पर दबाव पड़ता है और इसी दबाव को ब्लड प्रेशर कहा जाता है। गौर करने वाली बात ये है कि अगर रक्त के जरिए नसों पर दबाव ज्यादा हो जाता है तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक की स्थिति सामने आ सकती है और इस स्थिति में मरीज की मौत भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या हैं हाई ब्लड प्रेशर के खतरे, क्यों जरूरी है ब्लड प्रेशर का सामान्य रहना?
आखिर क्यों जानलेवा होता है हाई ब्लड प्रेशर?
रक्त का नसों और धमनियों पर पड़ने वाला अधिक दबाव इसलिए खतरनाक है क्योंकि इससे हमारे शरीर के भिन्न-भिन्न अंग जैसे किडनी, लिवर, हृदय और मस्तिष्क सही से काम नहीं पाते हैं और इन पर दबाव बढ़ने लगता है, जिसके कारण नसे भी फट सकती हैं। हाई ब्लड प्रेशर के कारण व्यक्ति की तत्काल मृत्यु भी हो सकती है। सामान्य रूप से हाई ब्लड प्रेशर हमारे दिल और मस्तिष्क को अधिक रूप से प्रभावित करता है, जिसके कारण कोई भी व्यक्ति हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक का शिकार हो सकता है। ये घातक बीमारियां कुछ मिनट में ही मरीज की जान ले सकती हैं।
हाई ब्ल्ड प्रेशर के कारण होने वाली समस्या
- किडनी फेल्योर या किडनी से संबंधित दूसरे रोग।
- आंखों की रोशनी कम हो जाना और कुछ स्थितियों में व्यक्ति अंधा भी हो सकता है।
- याददाश्त का कमजोर हो जाना और सोचने-समझने की शक्ति लुप्त हो जाना।
- डायबिटीज, लिवर और दूसरी गंभीर बीमारियों का खतरा।
क्या हैं हाई ब्लड प्रेशर के शुरुआती लक्षण
- अक्सर सिर में दर्द रहना।
- आंखों के अंधेरा छा जाना।
- अचानक धुंधला-धुंधला दिखाई देना।
- कमजोरी और थकान महसूस करना ।
- हर समय नींद आना।
- दिल की धड़कन का अचानक बढ़ जाना या कम हो जाना।
- पैदल चलते हुए भी हांफना ।
- अचानक नाक से खून आना।
- तनाव में रहना ।
इसे भी पढ़ें: Low Blood Pressure: दिल की बीमारी है लो बीपी का कारण, इन 5 प्राकृतिक तरीकों से करें इसका उपचार
क्यों बढ़ रही है हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
- हाई ब्लड प्रेशर जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है इसलिए खानपान की आदतों और मामूली बदलाव कर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बच सकते हैं। इसलिए आपको अपनी इन आदतों में बदलाव लाना होगा।
- बाहर का खाना, जंक फूड्स (चाउमीन, बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज) के ज्यादा सेवन से बचें।
- बाजार में बिकने वाले पैकेट बंद फूड्स में सोडियम और फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती हैं, जो बीपी बढ़ाती हैं।
- मोबाइल और सोशल चैटिंग के कारण देर रात तक जागने और सुबह सही समंय पर न उठना भी हाई ब्लड प्रेशर का कारण है।
- इसके अलावा लंबे समय तक भूखा रहने, शराब, सिगरेट, तंबाकू और मिलावटी चीजों का सेवन ब्लड प्रेशर की समस्या का कारण है।
Read More Articles On Other Diseases In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version