हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगी काली किशमिश, जानें किस तरह से करें सेवन

काली किशमिश में पाए जाने वाले पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। आगे जानते हैं इसे डाइट में शामिल करने का फायदा
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगी काली किशमिश, जानें किस तरह से करें सेवन

खानपान की गलत आदतों का असर सेहत पर पड़ता है। इसके साथ ही व्यस्त दिनचर्या के कारण लोगों की शारीरिक गतिविधियों में भी कमी आई है। हालांकि, लाइफस्टाइल में मामूली बदलाव कर आप ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, स्ट्रेस, अनिद्रा जैसे कई समस्याओं से बच सकते हैं। इसी तरह डाइट में बदलाव करके आप हाई बीपी की समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं। डायटिशियन शिवाली गुप्ता के अनुसार यदि डाइट में काली किशमिश को शामिल किया जाए, ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। 

किशमिश से हाई ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल - Black Raisins To Control High Blood Pressure In Hindi 

पोटेशियम से भरपूर

हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में काली किशमिश फायदेमंद होती है। काली किशमिश में उच्च मात्रा पोटेशियम पाया जाता है, जो सोडियम को कम करने में मदद करता है। शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने हाई बीपी की समस्या हो सकती है। लेकिन जब आप काली किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे सोडियम यूरिन के जरिए बाहर निकलने में मदद मिलती है। इससे नसों पर दबाव कम होता है और ब्लड प्रेशर नॉर्मल रेंज में आने लगता है। 

black raisins for high blood pressure

मैग्नीशियम से भरपूर

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मैग्नीशियम एक आवश्यक मिनरल माना जाता है। यह नसों को आराम पहुंचाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और   ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिल सकती है। काली किशमिश में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो आपके शरीर में मैग्नीशियम की आवश्यकता को पूरा करता है और इससे जुड़े रोग जैसे हाई बीपी की संभावना को कम करता है। 

नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट

काली किशमिश फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स सहित एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है, जो आपके नसों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करती है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से सूजन हो सकती है और नसें सख्त हो सकती हैं। ऐसे में आपको हाई बीपी का जोखिम बढ़ जाता है। नियमित रूप से किशमिश का सेवन करके, आप इन हानिकारक प्रभावों बच सकते हैं।

स्ट्रेस को कम करे

हाई ब्लड प्रेशर में स्ट्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है। डाइट में काली किशमिश को शामिल करने से आप स्ट्रेस को कम कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो यह ब्लड सर्कुलेशन को इम्प्रूव करता है, जिससे ब्रेन एक्टिव होता है और स्ट्रेस कम होने लगता है। ऐसे में स्ट्रेस की वजह से हाई ब्लड प्रेशर होने की संभावना कम हो जाती है। 

फाइबर 

अन्य पोषक तत्वो के साथ ही काली किशमिश में फाइबर भी पाया जाता है, जो हाई बीपी की समस्या को कम करने में सहायक होता है। सोल्यूलेबल फाइबर हाई ब्लड प्रेशर के लेवल को नियंत्रित करने में मददगार होता है। इसके अलावा, यह ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का अवशोषण कम होता है। साथ ही, बीपी का स्तर सही बना रहता है। 

काली किशमिश का सेवन किस तरह करें - How To Eat Black Raisin To Reduce High Blood Pressure In Hindi 

  • सुबह के नाश्ते में आप दही या फलों के शेक के साथ काली किशमिश का सेवन कर सकते हैं। 
  • नाश्ते के करीब एक घंटे बाद आप अन्य ड्राई फ्रूट के साथ काली किशमिश का सेवन कर सकते हैं। 
  • दही या दलिये के साथ भी आप काली किशमिश खा सकते हैं। 
  • रात को दूध में काली किशमिश को उबालकर पीने से भी आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। 

इसे भी पढ़ें : रात को दूध में उबालकर खाएं काली किशमिश, सेहत को मिलेंगे ये 4 फायदे

यदि, आपको ब्लड प्रेशर की समस्या अधिक है, तो ऐसे में आप डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें। हाई बीपी के लक्षणो को नजरअंदाज करने से अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। 

Read Next

सुबह बासी मुंह कितना पानी पीना चाहिए? जानें पीने का सही तरीका

Disclaimer