आंखों के लिए सबसे फायदेमंद योगासनों में से एक है त्राटक योग। त्राटक शब्द का अर्थ होता है किसी एक विशेष वस्तु पर अपनी नजरो से लगातार देखते रहना। योग गुरुओं की मानें, तो आंखें आत्मा का प्रवेशद्वार होती हैं। त्राटक योग द्वारा आंखों को आत्मा और मन के बीच संपर्क स्थापित करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। त्राटक योग से शरीर को शक्ति मिलती है और आंखों की दृष्टि तेज होती है। आइये आपको बताते हैं क्या हैं त्राटक योग के फायदे और इसे करने की विधि।
कैसे करें त्राटक योग
इसे अंधेरे में किया जाता है इसलिए इसके लिए रात का समय बेहतर है। दिन में इसे करने के लिेए कमरे को बंद करके अंधेरा कर लें। अब कमरे में एक मोमबत्ती जलाएं और मोमबत्ती के सामने प्राणायाम की मुद्रा में बैठ जाएं। अब बिना पलकें झपकाए एकटक मोमबत्ती को देखते रहें। इसके बाद आंखे बंद कर लें और ओम का मध्यम स्वर में उच्चारण करें और फिर आंख खोल लें। इस प्रक्रिया को कम से कम 3 बार करें। आखिर में अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ें और फिर उस गर्म हथेली से आंखों को स्पर्श करते हुए आंख खोलें।
इसे भी पढ़ें:- हार्मोन्स का असंतुलन और एड्रिनल ग्रंथि के विकारों को ठीक करता है शीर्षासन, ऐसे करें
त्राटक योग के फायदे
त्राटक योग अमूमन आध्यात्मिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए किया जाता है लेकिन इसके अलावा भी इस योग के कई फायदे हैं। जिन लोगों का मन बहुत चंचल होता है, मन में हर समय तरह तरह के विचार आते है, जो मन को एकाग्रचित नहीं रख पाते, उन सभी के लिए त्राटक योग बहुत फायदेमंद है। त्राटक साधना से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। त्राटक योग का इस्तेमाल अपनी याददाश्त और फोकस पॉवर बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह योग आंखों के लिए भी बहुत अच्छा होता है और इससे आंखों की रौशनी बढ़ती है। ये आंखों संबंधी तमाम रोगों को ठीक करता है।
आंखों के लिए फायदेमंद है अनुलोम-विलोम
अनुलोम विलोम के अभ्यास से भी आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले किसी समतल स्थान पर बैठ जाएं। आपकी कमर और गर्दन दोनों सीधी होनी चाहिए| अब अपनी आंखें बंद कर लें। अब अपने सीधे हाथ को नासिका पर ले जाएं। अब अपनी बीच की अंगुलियों को सीधा रखते हुए अंगूठे से नाक के दाएं छिद्र को बंद कर लें। और बाएं नाक के छिद्र से धीरे-धीरे सांस को बाहर की ओर निकालें। सांस छोड़ने के बाद अब बाएं नाक के छिद्र से सांस भरना प्रारंभ करें। सांस भरने के बाद बाएं नासिका को अंगुलियों की मदद से बंद कर लें व अंगूठे को दाएं नाक के छिद्र से हटाकर दाईं नासिका से सांस को धीरे-धीरे बाहर निकालें। इस प्रक्रिया 3 से 5 मिनट दोहराये| इस आसान को करने से मानसिक तनाव दूर होता है| आंखों की थकावट दूर होती है और रौशनी बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें:- अंगों में ऑक्सीजन और ब्लड सप्लाई को बढ़ाती है बैलनियोथैरेपी, जानें अन्य फायदे
आंखों के लिए व्यायाम
आंखों को कुछ आसान व्यायाम के द्वारा भी ठीक रखा जा सकता है। इस व्यायाम को आप कहीं भी बैठकर या खड़े होकर कर सकते हैं। इसके लिए अपनी आंखों को एक मिनट के लिए बंद करें और फिर इसे खोलकर आंखों को घड़ी की दिशा में 10 बार गोल-गोल घुमाएं। अब इसी तरह इसे घड़ी की विपरीत दिशा में भी घुमाएं। आंखों के लिए बेहद फायदेमंद इस व्यायाम को आप ऑफिस में बैठे-बैठे किसी भी जगह पर कर सकते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Yoga In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version