चीकू खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

Benefits of Chikoo: चीकू शरीर को कई पोषक तत्व देता है। जानें चीकू खाने के फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
चीकू खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे


चीकू खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चीकू को सपोटा के नाम से भी जाना जाता है। चीकू एक स्वादिष्ट फल है, जिसका स्वाद और फलों से काफी अलग होता है। चीकू में विटामिन-बी, विटामिन ई, पोटैशियम,फाइबर और मिनरल आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। चीकू को रोजाना आसानी से खाया जा सकता है। ये शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। चीकू बच्चों और बुजुर्गों को आसानी से दिया जा सकता है। चीकू पचाने में काफी आसान होता है, इसलिए इसका सेवन बुखार आदि में भी किया जा सकता है। चीकू खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जो मिलती है। आइए जानते हैं चीकू के अन्य फायदों के बारें में। 

वजन घटाने में मददगार

चीकू शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिस कारण चीकू खाने से देर तक भूख का अहसास नहीं होता। इसको खाने से वजन भी आसानी से कम किया जा सकता है। चीकू को दिन में कभी भी खाया जा सकता है। ये शरीर को तुरंत एनर्जी देने के साथ शरीर को मजबूत भी बनाता है।

पाचन को बनाए मजबूत

चीकू शरीर के पाचन तंत्र को सही रखता है। चीकू में  एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिस कारण ये पेट की सूजन, पेट दर्द, गैस और बदहजमी से राहत दिलाता है। चीकू को नियमित रुप से डाइट में शामिल करने से पाचन शक्ति मजबूत बनती है।

दिमाग को रखें हेल्दी

चीकू दिमाग को हेल्दी रखने में मदद करता है। नींद न आने की समस्या से जूझ रहे लोगों को चीकू अवश्य खाना चाहिए। इसके सेवन से गहरी और अच्छी नींद आती है। चीकू में मौजूद तत्व दिमाग में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करते हैं। डिप्रेशन में भी चीकू का सेवन किया जा सकता है।

तुरंत एनर्जी

चीकू का सेवन शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। बच्चों को ये फल आसानी से खिलाया जा सकता है। चीकू खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है, इसमें पाया जाना वाला कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत एनर्जी देता हैं। चीकू आसानी से पच जाता है, इसलिए इसे बुखार आदि में भी दिया जा सकता है। चीकू घर के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को दिया जा सकता है।

Benefits of Chikoo:

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए ऐसे करें कलौंजी का सेवन, जानें 5 अन्य फायदे

हड्डियों को बनाए मजबूत

चीकू में कैल्शियम, आयरन और  फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। चीकू का रोजाना सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। चीकू खाने से बुढ़ापे की वजह से होने वाली कमजोर हड्डियों को ठीक करने में भी मदद मिलती है। 

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

वजन घटाने के लिए ऐसे करें कलौंजी का सेवन, जानें 5 अन्य फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version