स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में मदद करेगा अनार के बीजों से बना तेल, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका

बच्चे के जन्म के बाद कुछ महिलाओं के पेट में स्ट्रेच मार्क्स के निशान रह जाते हैं। लेकिन, कुछ घरेलु उपायों को अपनाने से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में मदद करेगा अनार के बीजों से बना तेल, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका

प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का एक सुखद अहसास है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह से भावनात्मक बदलावों से गुजरना पड़ता है। प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को जो जिम्मेदारी निभानी पड़ती है, वो जिम्मेदारी डिलीवरी के बाद और बढ़ जाती है। इस समय महिलाओं को खुद की देखभाल के साथ ही बच्चे की जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखना होता है। डिलीवरी के बाद कई महिलाओं के पेट में स्ट्रेच मार्क्स के निशान हो जाते हैं। कुछ महिलाएं इस पर ध्यान नहीं देती है, जबकि कुछ महिलाओं के लिए यह परेशानी का कारण बन जाते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों की मदद से स्ट्रेच मार्क्स को दूर कर सकती हैं। दरअसल, प्रेग्नेंसी के अंतिम दौर में डॉक्टर महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए कुछ क्रीम दे सकते हैं। लेकिन, अनार के बीजों से तैयार तेल भी स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में सहायक होता है। आगे जानते हैं अनार के बीजों से होने वाले फायदे और उसके उपयोग का तरीका। 

स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए फायदेमंद है अनार के बीजों से बना तेल - Benefits Of Pomegranate Seed Oil To Reduce Stretch Marks In Hindi 

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

अनार के बीज का तेल पॉलीफेनोल्स और एंथोसायनिन सहित एंटीऑक्सिडेंट गुण लिए होता है। ये कंपाउंड त्वचा की बढ़ती उम्र और डैमेज के पीछे जिम्मेदार फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने के लिए फायदेमंद होता हैं। इससे आप स्किन पर होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर सकते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मददगार हो सकते हैं। 

कोलेजन बूस्ट करें

कोलेजन एक तरह का प्रोटीन है, जो त्वचा की इलास्टिसिटी को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है। अनार के बीज के तेल में कोलेजन उत्पादन को बूस्ट करता है। इससे त्वचा का लचीलापन बढ़ता है। कोलेजन में यह वृद्धि न केवल मौजूदा स्ट्रेच मार्क्स को साफ में मदद करती है बल्कि नए स्ट्रेच मार्क्स को बनने से रोकने में भी सहायक होती है। 

कोशिका का दोबारा बनना 

अनार के बीज के तेल के प्यूनिकिक एसिड होता है, जो एक प्रकार का ओमेगा 5 फैटी एसिड की तरह कार्य करता है। यह एसिड कोशिकाओं (सेल्स) के दोबारा बनने की क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही,नए सेल्स के निर्माण में सहायक होता है, यह स्ट्रेच मार्क्स के निशानों को दूर करने में सहायक होता है। इससे आप प्रभावित हिस्से पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 

स्किन को हाईड्रेट करें 

हाईड्रेटेड स्किन में स्ट्रेच मार्क्स तेजी से ठीक होते हैं। अनार के बीजों का तेल स्किन को हाईड्रेट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे त्वचा ड्राई नहीं होती है, साथ ही स्ट्रेच मार्क्स बनने की संभावना कम हो जाती है। 

pomegranate seed oil for stretch marks

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए कैसे करें अनार के बीजों के तेल का इस्तेमाल - How To Use Pomegranate Seeds Oil For Stretch Marks In Hindi 

  • आप स्ट्रेच मार्क्स में सीधे अनार के बीज के तेल की 4 से 6 बूंदों को लगाएं। 
  • इसके बाद हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में स्किन की मसाज करें। 
  • आप इस प्रक्रिया को दिन में दोबार दोहरा सकते हैं। 
  • दूसरे तरीके में आप अनार के बीज से बने तेल में गुलाब का तेल, जोजोबा ऑयल को बराबर मात्रा में मिलाएं। 
  • इसके बाद इस मिश्रण को आप प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। 
  • इसके नियमित उपयोग करने से स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे ठीक हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या डिलीवरी से पहले (लेबर पेन) खाना खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए आप प्रेग्नेंसी के अंतिम दौर से ही प्रयास करें। इसके लिए आप डॉक्टर से सलाह ले सकती हैं। डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जो हर महिला को होती है। इसे दूर करने के लिए आप घरेलू उपायों को अपना सकती हैं। 

Read Next

एक्‍ने की समस्‍या दूर करने के ल‍िए लगाती हूं यह फेस पैक, सर्द‍ियों में नहीं होती स्‍क‍िन प्रॉब्‍लम्‍स

Disclaimer