दूध में उबालकर खाएं पिस्ता, सेहत को मिलेंगे 5 गजब के फायदे

Pistachio With Milk Benefits: दूध में पिस्ता उबालकर सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। जानें इनके बारे में -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Feb 13, 2023 13:26 IST
दूध में उबालकर खाएं पिस्ता, सेहत को मिलेंगे 5 गजब के फायदे

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Pistachio With Milk Benefits In Hindi: पिस्ता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पिस्ता में विटामिन बी6, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, पिस्ता में मैग्नीशियम, फास्फोरस, सोडियम, पोटेशियम, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। पिस्ता का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना पिस्ता खाने से कई बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं में फायदा मिलता है। आमतौर पर लोग पिस्ता का सेवन सीधे तौर पर करते हैं या इसे भिगोकर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिस्ता को दूध में उबालकर खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध में पिस्ता उबालकर खाने से आपको बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। तो आइए, जानते हैं दूध और पिस्ता के फायदे क्या है? या फिर दूध में पिस्ता खाने के फायदे क्या है?

दूध में पिस्ता डालकर पीने के फायदे - Pistachio With Milk Benefits In Hindi

मांसपेशियों को मजबूत बनाए 

पिस्ता और दूध का सेवन मांसपेशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। दूध में पिस्ता उबालकर खाने से मांसपेशियां मजबूत बनती है। दूध और पिस्ता में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से मांसपेशियों के दर्द और सूजन से भी राहत मिल सकती है।

हड्डियां मजबूत होती हैं 

दूध में पिस्ता उबालकर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दरअसल, दूध और पिस्ता में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दूध में पिस्ता को उबालकर सेवन करने से जोड़ों और हड्डियों में दर्द की समस्या दूर हो सकती है। नियमित रूप से दूध और पिस्ता खाने से अर्थराइटिस जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद मिलती है।

Pista-Doodh-Ke-Fayde

आंखों के लिए फायदेमंद

लगातार लैपटॉप या मोबाइल का इतेमाल करने से आंखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप दूध और पिस्ता का सेवन कर सकते हैं। दूध में पिस्ता उबालकर पीना आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल, दूध और पिस्ता में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। रोजाना दूध और पिस्ता का सेवन करने से आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: काजू या पिस्ता, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

दिल को स्वस्थ रखे 

दूध और पिस्ता का सेवन दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध और पिस्ता में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। दूध में पिस्ता उबालकर खाने से दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप अपने दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो नियमित रूप से दूध और पिस्ता का सेवन करें।

डायबिटीज में फायदेमंद

पिस्ता और दूध का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। दूध में पिस्ता उबालकर खाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। दरअसल, पिस्ता का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है। नियमित रूप से दूध और पिस्ता का सेवन करने से डायबिटीज के जोखिम को करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: नींद नहीं आती तो सोने से पहले खाएं पिस्ता, Luke Coutinho से जानें रात में पिस्ता खाने के फायदे

आप दूध में पिस्ता उबालकर भी खा सकते हैं। दूध और पिस्ता का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

Disclaimer