त्वचा के लिए फायदेमंद है पामारोजा (रोशा घास), एक्ने और सोरायसिस में मिलता है फायदा

Benefits Of Palmarosa For Skin : भारत में आसानी से उपलब्ध होने वाली पामारोजा (रोशा घास) से आप त्वचा की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
त्वचा के लिए फायदेमंद है पामारोजा (रोशा घास), एक्ने और सोरायसिस में मिलता है फायदा


Benefits Of Palmarosa For Skin in Hindi : रोशा घास भारत में आसानी से पाई जाती है। इस घास की खेती अन्य फसलों की अपेक्षा कम लागत वाली है। साथ ही, इसके फायदे कई होते हैं। इस घास पर कीटों का हमला भी कम होताा है। इसमें से नींबू के पौधे की तरह महक आती है। रोशा घास को कम पानी की आवश्यकता होती है, इसलिए भी इसकी खेती करना आसान होता है। यह घास औषधिय गुणों से युक्त होती है। इसके त्वचा की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसके महत्व के चलते आज इसका उपयोग कई ब्यूटी प्रोडक्ट में किया जाने लगा है। इस लेख में हम आपको पामारोजा (रोशा घास) के फायदों  (Benefits Of Palmarosa For Skin)के बारे में बता रहे हैं। 

पामारोजा (रोशा घास) से त्वचा को होने वाले फायदे - Benefits Of Palmarosa For Skin In Hindi 

मुंहासों को करें दूर 

पामारोजा (रोशा घास) में एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो आपके मुंहासों की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। पामारोजा के तेल व अर्क से आप मुंहासों का कारण बनने वाले बैक्टीरिया से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा यह त्वचा के सीबम (त्वचा से निकलने वाला प्राकृतिक तेल) को भी नियंत्रित कर सकते हैं। जिससे आपकी स्किन पर पिंपल्स की समस्या कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें : गर्मियों में ऑयली स्किन वाले लगाएं मुल्तानी मिट्टी के ये 5 फेस पैक, मिलेगा फायदा

palmarosa benefits for skin in hindi

झुर्रियों से पाएं छुटकारा

पामारोजा (रोशा घास) एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है, जो झुर्रियों और चेहरे की फाइन लाइन्स को कम करने में मदद कर सकती है। यह त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार करने में भी मदद कर सकती है, जिससे आप पहले की तरह जवां और खूबसूरत दिखने लगते हैं। 

त्वचा को मॉइस्चराइज करें

पामारोजा आपकी स्किन को मॉइचरसाइज करने का काम करता है। यह आपकी त्वचा के रूखेपन को दूर करने और उसे गहराई से मॉइस्चर करने में सहायक होता है। इसका उपयोग आप संवेदनशील त्वचा पर भी कर सकते हैं। 

कोशिकाओं के निर्माण में सहायक

पामारोजा (रोशा घास) में गेरानियोल नामक एक यौगिक पाया जाता है, जो आपकी डैमेज कोशिकाओं को दोबारा से बनने में सहायक होता है। पामारोजा त्वचा के संक्रमण को दूर करने में मददगार होती है। इसके साथ ही, इसके उपयोग से आप चेहरे पर पड़ने वाले दाग-धब्बों को भी साफ कर सकते हैं। 

त्वचा के रैशेज को कम करें

पामारोजा में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा पर होने वाले रैशेज को कम करने में मददगार होते हैं। इसके नियमित उपयोग से आप सोरायसिस, एक्जिमा व त्वचा की अन्य समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं। गर्मी की वजह से कई बार त्वचा पर खुजली और सूजन की समस्या होने लगती है। इस प्रकार की समस्या में भी आप पामारोजा का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : हार्मोनल एक्ने के क्या कारण होते हैं? जानें इसे दूर करने के उपाय

पामारोजा का कैसे इस्तेमाल कैसे करें? How To Use Palmarosa In Skin in Hindi 

  • पामारोजा (रोशा घास) का उपयोग करने के लिए आपके पास पामारोजा (रोशा घास) का अर्क या तेल करीब एक चम्मच, मुल्तानी मिट्टी करीब एक चम्मच और बादाम का तेल करीब चार से छह बूंद होना चाहिए। 
  • इसके बाद आप एक बाउल में रोशा की घास का अर्क या तेल ले लें। अब इसमें मुल्तानी मिट्टी को मिलाएं। 
  • ऊपर से बादाम तेल की 4 से 6 बूंदे डालें। अब सभी को मिक्स कर लें। 
  • इसके बाद इस पैक को चेहरे पर लगााएं। करीब 20 से 25 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। 

पामामरोजा (रोशा घास) के कई फायदे होते हैं। इसका उपयोग आप सप्ताह में दो से तीन बार कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा की कई समस्याएं दूर होती हैं।

Read Next

चेहरे पर लगाएं अजवाइन का फेस पैक, झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version