
Benefits Of Dried Apricot Soaked In Water Overnight In Hindi: सूखी खुबानी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह खाने में जितनी स्वदिष्ट होती है, उतनी ही सेहत के लिए फायदेमंद है। सूखी खुबानी का सेवन शारीरिक स्वास्थ्य से लेकर त्वचा और बालों के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है। सूखी खुबानी का सेवन लोग कई तरह से करते हैं। कई लोग इसे सीधे तौर पर खाना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग स्मूदी में डालकर सेवन करते हैं। न्यूट्रीशाला से जुड़ीं डाइटिशियन रक्षिता मेहरा की मानें तो अगर सूखी खुबानी को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखा जाए, फिर सुबह उठकर इसका सेवन किया जाए, तो इससे सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इससे खून की कमी दूर होती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके साथ ही, यह वजन घटाने में भी काफी मददगार है। तो आइए, विस्तार से जानते हैं सूखी खुबानी को रातभर पानी में भिगोकर खाने के फायदों के बारे में -
रातभर पानी में भीगी खुबानी खाने के फायदे - Benefits Of Eating Dried Apricot Soaked In Water Overnight
एनीमिया से बचाव करे
सूखी खुबानी को रातभर पानी में भिगोकर खाने से एनीमिया से बचाव हो सकता है। दरअसल, सूखी खुबानी में आयरन होता है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है।
वजन घटाने में सहायक
रोजाना सुबह खाली पेट पानी में भीगी सूखी खुबानी खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। सूखी खुबानी में फाइबर मौजूद होते हैं, जो भूख को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। इससे आपको वजन घटाने में आसानी होती है।
इम्यूनिटी मजबूत बनाए
सूखी खुबानी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, कैल्शियम, मिनरल, फाइबर, आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। ऐसे में, अगर आप रोजाना पानी में भीगी हुई सूखी खुबानी खाएंगे, तो इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। इससे आप संक्रमण और बीमारियों से भी बच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे
आंखों के लिए फायदेमंद
सूखी खुबानी को रातभर पानी में भिगोकर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ सकती है। दरअसल, सूखी खुबानी में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है। इसके सेवन से आंखों की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। रोजाना भीगी हुई खुबानी खाने से ड्राई आई सिंड्रोम और रतौंधी की समस्या से बचाव हो सकता है।
हड्डियां को मजबूती दे
सूखी खुबानी कैल्शियम का एक अच्छा सोर्स है। इसके अलावा, इसमें बोरॉन भी होता है। अगर आप रोजाना पानी में भीगी खुबानी खाएंगे, तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी।
इसे भी पढ़ें: रोज सुबह भीगी हुई मूंगफली खाने से सेहत को मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे
रातभर भीगी खुबानी कैसे खाएं? - How To Eat Soaked Apricot In Hindi
इसके लिए रात में 3-4 सूखी खुबानी को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह उठकर भीगी हुई खुबानी को खाएं। आप इसका पानी भी पी सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।