
Benefits Of Eating Warm Food In Hindi: मौजूदा समय में खानपान को लेकर ज्यादातर लोग लापरवाह नजर आते हैं। सिर्फ वही लोग अपनी डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करते हैं, जो बीमार हैं या फिर वजन कम करना चाहते हैं। जबकि हेल्दी और न्यूट्रिशिएस डाइट सबको लेनी चाहिए। इसके साथ ही, एक बात और ध्यान रखनी चाहिए कि हमेशा गर्म खाना खाना चाहिए। हालांकि, आमतौर पर हम घरों में गर्म खाना खाना ही पसंद करते हैं। लेकिन, ऑफिस, स्कूल और तरह-तरह के काम के चक्कर में अक्सर खाना ठंड हो जाता है। ज्यादातर लोग अपना काम के दबाव में आकर खाना गर्म किए बिना ही खा लेते हैं। आपको शायद पता हो, गर्म खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है। इस लेख में हम डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानेंगे कि गर्म खाना खाने के तरह-तरह के फायदे।
इस पेज पर:-
आसानी से पच जाता है- Easy to Digest

विशेषज्ञों की मानें, गर्म खाना ठंडे खाने की तुलना में आसाना से पच जाता है। गर्म खाना खाने से पेट खराब होने का रिस्क भी कम रहता है। जब आप गर्म खाना खाते हैं, तो शरीर द्वारा वह आसानी से एब्जॉर्ब हो जाता है। गर्म खाना हजम करने के लिए शरीर को अतिरिक्त काम नहीं करना पड़ता है। वहीं, ठंडा खाना हजम करने के लिए शरीर को काफी मेहनत करनी पड़ती है। यहां तक कि अगर कोई लगातार ठंडा खाना खाता है, तो इससे पेट में दर्द या पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: खाना खाने के बाद गर्म पानी पीना है फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें इससे सेहत को मिलने वाले 6 लाभ
पौष्टिक होता है- Full Of Nutreints

विशेषज्ञों के अनुसार, ‘ठंडे खाने की तुलना में गर्म खाना ज्यादा पौष्टिक होता है। दरअसल, ठंडे खाने में जर्म्स और बैक्टीरिया पनप सकते हैं। जबकि गर्म खाने में जर्म्स या बैक्टीरिया जन्म नहीं ले सकते हैं। इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि अगर आप अच्छी तरह खाना पकाकर खाते हैं, तो उसके संक्रमित होने और खराब होने का रिस्क कम हो जाता है। इस तरह देखा जाए, तो गर्म खाना ज्यादा पौष्टिक हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए? जानें 5 फूड्स, जो देंगे शरीर को एनर्जी
शरीर गर्म रखता है- Keeps Your Body Warm
ठंडी के मौसम में आपने अक्सर महसूस किया होगा कि गर्म खाना खाते हुए शरीर में गर्माहट आ जाती है और अच्छा महसूस होता है। इसी तरह, गर्मी के दिनों में जब आप गर्म खाना खाते हैं, तो शरीर से पसीने आने लगते हैं। असल में, गर्म खाना खाने से शरीर का इंटरनल तापमान बढ़ जाता है, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है। जबकि, ठंडा खाना खाने के बाद आपको ऐसा महसूस नहीं होता है।
स्वादिष्ट होता है- Better In Taste
गर्म खाना हमेशा खाने में स्वादिष्ट लगता है। इसमें एक फ्रेशनेस होती है और आपको फुलफिलिंग का अहसास कराता है। जो लोग रेगुलर गर्म खाना खाते हैं, उन्हें खाना खाने की संतुष्टि का अहसास होता है। जबकि ठंडा खाना खाने वाले लोग अपने फूड को इंजॉए नहीं कर पाते हैं।
मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है- Boost Metabolism
गर्म खाना खाने का एक लाभ है, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। हालांकि, हमेशा ऐसा हो, जरूरी नहीं है। लेकिन, अगर आप गर्म खाना खाते हैं, तो वह ज्यादा स्वादिष्ट लगता है, जिससे भूख अपने आप बढ़ जाती हैं। इसका मेटाबॉलिज्म पर भी अच्छा असर पड़ता है।
image credit: freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version