Expert

भीगे बादाम और मुनक्का एक साथ खाने के हैं अनोखे फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

Benefits Of Eating Soaked Almonds And Raisins: भीगे बादाम और मुनक्का  एक साथ खाने से आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
भीगे बादाम और मुनक्का एक साथ खाने के हैं अनोखे फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान


Benefits Of Eating Soaked Almonds And Raisins In Hindi: भीगे बादाम तो लगभग हर घर में खाए जाते हैं। माना भी जाता है कि भीगे बादाम खाने से स्वाथ्य सही रहता है, दिमाग तेज होता है और बच्चों के लिए यह खासकर लाभकारी है। लेकिन क्या कभी आपने बादाम के साथ मुनक्का भिगाकर खाए हैं? अगर नहीं, तो अब इन्हें आपस में मिलाकर खाकर देखिए। दरअसल, इन दोनों को साथ में लेने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। किस तरह के फायदे होते हैं, इस संबंध में डाइट एन क्योर क्लीनिक की डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानेंगे।

benefits of eating soaked almonds and raisins

बेहतर पाचन

बादाम और मुनक्का भिगोकर खाने से इनकी बाहरी परत नर्म हो जाती है, जिन्हें आसानी से निकाला जा सकता है। जिन लोगों को डाइजेशन की समस्या होती है, उन्हें इसी तरह से भिगोकर बादाम और मुनक्का खाने चाहिए। इस तरह खाने से बादाम और मुनक्का को पचाना आसान हो जाता है। इसके अलावा भीगे मुनक्का में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कि पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: रातभर में दूध में भिगोकर रखें बादाम, सुबह खाने से सेहत को मिलेंगे कई लाभ

दिमाग के लिए बेहतर

बादाम में विटामिन-ई और ओमेगा -3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ये दोनों ही पोषक तत्व दिमाग के लिए बहुत ही उपयोगी माने जाते हैं। इसके अलावा, बादाम भिगोने से उनके पोषक तत्वों को बढ़ाने में मदद मिल सकती है, जिससे वे रोजमर्रा के कामकाज करने में मदद मिलती है। इस तरह देखा जाए, तो बादाम स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

इसे भी पढ़ें: भीगे बादाम या कच्चे बादाम, गर्मी में सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

मुनक्का में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है। एंटीऑक्सीडेंट सूजन कम करने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से सेल्स को बचाने का काम करता है। इस तरह देखा जाए, तो शरीर में किसी तरह की होने वाली बीमारी की आशंका में कमी आती है। इसके अलावा, बादाम की बात करें, तो यह हेल्दी फैट का एक समृद्ध स्रोत है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है।

एनर्जी बढ़ाता है

बादाम और मुनक्का दोनों ही कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत हैं, जो आपको इंस्टेंट ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। यही नहीं, ये दोनों ही खाद्य पदार्थ फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो आपको पूरा दिन एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

यह सच है कि भीगे बादाम और मुनक्का स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। इसके बावजूद इसका सेवन करते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है जैसे-

  • इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में करना चाहिए।
  • आपके शरीर को बादाम और मुनक्का सूट करता है या नहीं, इस बात का ध्यान रखना आवश्यक है।
  • अगर आपको बादाम या मुनक्का से एलर्जी है, तो इनका सेवन करने से बचें।
  • अगर पेट खराब है या पाचन संबंधी कोई समस्या है, तो बादाम आपके लिए गंभीर स्थितियां पैदा कर सकता है। 
  • रोजाना एक छोटी मुट्ठी के बराबर भीगे बादाम और मुनक्का का सेवन कर सकते हैं। इससे ज्यादा मात्रा आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।

Read Next

गर्मी में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 4 तरह की चाय, पेट को मिलेगी ठंडक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version