क्या कच्चा पालक खा सकते हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान

पालक में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, सी, के , फोलिक एसिड , कैल्शियम और आयरन पाया जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या कच्चा पालक खा सकते हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान


शरीर बीमारियों की चपेट में न आए इसके लिए खाने में ज्यादा मात्रा में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। जब बात हरी सब्जियों की आती है, तो दिमाग में पहला ख्याल आता है पालक का। सर्दी हो या फिर गर्मी पालक हर मौसम में आसानी से उपलब्ध भी हो जाती है और खाई भी जाती है। पालक में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से लड़ने और वजन घटाने में मदद करते हैं। भारतीय घरों में पालक का साग, सब्जी और दाल के रूप में सेवन किया जाता है। पालक का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जाता है, लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या इसे कच्चा खाया जा सकता है? आइए जानते हैं पालक को कच्चा खाने के फायदे और नुकसान के बारे में।

पालक के पोषक तत्व

पालक में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, सी, के , फोलिक एसिड , कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। पालक में 91 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है, जो शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है। 100 ग्राम पालक का खाने से शरीर में सिर्फ 23 कैलोरीज जाती है, जो वजन घटाने में भी सहायक होती है।

benefits of eating spinach

कच्चा पालक खाने के फायदे - Benefits of Eating raw spinach

एनीमिया से बचाव

नियमित तौर पर कच्चे पालक का सेवन करने से एनीमिया जैसी बीमारी का खतरा कम होता है। पालक में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता, जो शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। साथ ही पालक का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, जिससे एनीमिया जैसी बीमारी का खतरा कम हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाते हैं ये 5 हर्ब्स, एक्सपर्ट से जानें इनके फायदे

मोटापे की समस्या से मिलता है छुटकारा

कच्चे पालक का सेवन करने से मोटापे की समस्या छुटकारा पाया जा सकता है। कच्चे पालक में कैलोरी बहुत कम पाई जाती है। साथ ही इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होने से इंसान छोटे-छोटे स्नैक्स खाने से बचता है, इससे वजन नियंत्रित रहता है।

कब्ज से दिलाता है छुटकारा

जिन लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं होती हैं, उन्हें भी पालक का सेवन करने की सलाह दी जाती है। पालक में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे पेट में कब्ज, दर्द और अन्य परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

health_benefits_of_spinach

स्किन को बनाता है हेल्दी और ग्लोइंग

पालक शरीर के साथ-साथ हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। पालक में एक खास तरह का पोषक तत्व पाया जाता है, स्किन को डैमेज होने से बचाता है। साथ ही ये स्किन को खोई हुई चमक, डन डैमेज और पिंपल्स से भी राहत दिलाता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक

कच्चे पालक में विटामिन ए पाया जाता है, ये आंखों की रोशनी के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके अलावा पालक में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों से संबंधित बीमारियों से निजात दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः पेट के कीड़ों से हैं परेशान, तो ट्राई करें ये आयुर्वेदिक नुस्खे

कच्चा पालक खाने के नुकसान - Side Effects of Eating raw spinach

पालक में वैसे तो कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, लेकिन इसमें ऑक्सालिक एसिड भी पाया जाता है। अगर ऑक्सालिक एसिड का ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए, तो ये शरीर के कई पोषक तत्वों को अवशोषित कर सकता है। गर्भवती महिलाओं को पालक को पकाकर खाने की ही सलाह दी जाती है।

Read Next

दूध में काली मिर्च डालकर पीने से मिलते हैं कई फायदे

Disclaimer