Benefits Of Eating Pears In Diabetes : काम में व्यस्तता के चलते लोगों को खुद के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। सुबह ऑफिस के लिए निकलना और पूरा दिन काम करके देर रात ऑफिस से लौटने के कारण लोगों की दिनचर्या खराब होने लगी है। इसके अलावा शारीरिक गतिविधियों में कमी भी लोगों के लिए समस्या का कारण बनने लगी है। एक्सरसाइज व डाइट पर ध्यान न देने के कारण अधिकतर लोगों को हाई बीपी और डायबिटीज की समस्या होने लगी है। आज के समय में ये दोनों रोग तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। लेकिन, यह रोग काफी हद तक आपकी लाइफस्टाइल पर निर्भर करते हैं। खानपान पर ध्यान देने से आप इन रोगों को कम कर सकते हैं। डायटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि नाशपाती डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए किस तरह से फायदेमंद होती है।
नाशपाती से डायबिटीज की समस्या को करें कंट्रोल - How To Control Diabetes To Eating Pears In Hindi
नाशपाती बाजारों में आसानी से उपलब्ध होने वाला फल है। इसक सेवन से आप कई तरह की बीमारियों को दूर कर सकते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन सी व अन्य कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपकी डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। आगे जानते हैं नाशपाती से होने वाले फायदे।
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स
नाशपाती में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) होता है, जो कॉबोहाइड्रेट को ब्लड शुगर में अवशोषित होने की प्रक्रिया को धीमा करता है। इससे शरीर में ब्लड शुगर का लेवल अचानक बढ़ता नहीं है। इससे डायबिटीज वाले लोगों को ग्लूकोज का स्तर भी सामान्य बना रहता है।
फाइबर से भरपूर
नाशपाती में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो पाचन क्रिया को बेहतर करता है। फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। एक नॉर्मल साइज की नाशपाती से आपको करीब 6 ग्राम फाइबर प्राप्त होता है। इससे आपको पेट संबंधी समस्या नहीं होती है और पुरानी कब्जी की समस्या में भी आराम मिलाता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
नाशपाती में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही शरीर की सूजन को कम करने के लिए आप नाशपाती का सेवन कर सकते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और डायबिटीज का सीधा संबंध होता है। नाशपाती में मौजूद विटामिन सी और फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट् पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज को कम करने में सहायक होते हैं।
मोटापे को करें कंट्रोल
मोटापे के कारण आपको डायबिटीज की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप वजन को कंट्रोल करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अधिक वजन शरीर में इंसुलिन बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। जिसकी वजह से डायबिटीज की समस्या अनियंत्रित हो सकती है। नाशपाती में मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है। जिससे आपका मोटापा कंट्रोल होता है।
हार्ट हेल्थ के लिए आवश्यक
डायबिटीज के रोगियों को हार्ट संबंधी समस्या होने का खतरा अधिक होता है। नाशपाती में मौजूद पोटेशियम हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। पोटेशियम से बीपी कंट्रोल में रहता है, जिससे आपको हार्ट से जुड़े रोग होने की संभावना कम होती है। नाशपाती को डाइट में शामिल कर आप डायबिटीज को नियंत्रित कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : डायबिटीज रोगी इस तरह पिएं जामुन का सिरका, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल
नाशपाती को आप खाली पेट खाएं। इससे आपको अधिक फायदे मिलते हैं। नियमित रूप से नाशपाती का सेवन करने से आपको पेट संबंधी रोग जैसे पेट का फूलना, गैस और अपच की समस्या नहीं होती है।