
Elephant Apple Benefits In Hindi: आपने सेब का सेवन बहुत बार किया होगा और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी अच्छी तरह से जानते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी हाथी सेब के बारे में सुना है? दरअसल, हाथी सेब एक प्रकार का जंगली फल है, जो भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य हिस्सों में पाया जाता है। हाथी सेब को एलिफेंट एप्पल और चल्टा के नाम से भी जाना जाता है। यह फल जंगली हाथी के पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है, इसलिए इसे हाथी सेब या एलिफेंट एप्पल के नाम से जाना जाता है। यह फल दिखने में हरे-पीले रंग के छोटे नारियल जैसा होता है और इसकी ऊपरी परत काफी सख्त होती है। इस फल का गूदा खाने में उपयोग किया जाता है, जो स्वाद में खट्टा और हल्का मीठा होता है। हाथी सेब कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी विटामिन ई और फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। हाथी सेब में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। हाथी सेब का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। तो चलिए, जानते हैं हाथी सेब खाने के फायदे (Hathi Seb Ke Fayde) -
हाथी सेब खाने के फायदे - Benefits Of Eating Elephant Apple In Hindi
आंखों के लिए फायदेमंद
हाथी सेब का सेवन हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें विटामिन ए, कैरोटीनॉयड और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों के रोशनी बढ़ाने के लिए लाभकारी हैं। हाथी सेब में मौजूद तत्व ऑप्टिकटिश्यू के विकास को बढ़ावा देने के साथ रेटिना को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। हाथी सेब के सेवन से ग्लूकोमा, मोतियाबिंद और उम्र से संबंधित आंखों के रोग से बचाव होता है।
पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है
हाथी सेब का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। दरअसल, हाथी सेब की छाल के अर्क में टैनिन मौजूद होता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में काफी कारगर है। यह आंतों को स्वस्थ रखता है और विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। हाथी सेब के सेवन से दस्त की समस्या से काफी आराम मिलता है।
डिप्रेशन और चिंता को दूर करने में प्रभावी
हाथी सेब का सेवन डिप्रेशन और चिंता को दूर करने में लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें टैनिन, सैपोनिन और स्टेरोल जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो चिंता और तनाव को दूर करने में मददगार होते हैं। ये गुण मस्तिष्क में न्यूरोनल सिग्नलिंग को समायोजित करने में मदद करते हैं। इससे केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को नॉर्मल रखने में भी मदद मिलती है। यह मूड को बेहतर बनाता है और याद्दाश्त में भी सुधार करता है। इसके सही ही, यह डिप्रेशन के लक्षणों को भी कम करता है।
इसे भी पढ़ें: खाली पेट सेब का जूस पीने से सेहत को मिलते है ये 5 फायदे, जानें तरीका
गले में दर्द और खराश से राहत दिलाए
हाथी सेब में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो गले और सांस से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। हाथी सेब का सेवन गले में खराश, खांसी और सर्दी से राहत दिलाने में काफी प्रभावी हो सकता है। इसमें डीकॉन्गेस्टेंट गुण भी होते हैं, जो गले में जमा कफ को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे गले में जलन और बंद नाक की समस्या से राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें: काजू का फल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
किडनी रोगों के जोखिम कम करे
हाथी सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो किडनी के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। हाथी सेब का सेवन करने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह बॉडी को डिटॉक्स करने में काफी प्रभावी होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इससे किडनी से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version