गर्मी में आंखों पर खीरा रखने के क्या फायदे होते हैं? जानें क्यों है ये एक अच्छी आदत

आंखों पर खीरा लगाने से कई फायदे मिलते हैं। इसे आंखों की जलन और सूजन भी दूर हो सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में आंखों पर खीरा रखने के क्या फायदे होते हैं? जानें क्यों है ये एक अच्छी आदत


खीरा त्वचा और आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके रोजाना सेवन या इस्तेमाल शरीर हाइड्रेट रहता है और त्वचा में भी निखार आता है। आपने कई बार लोगों को आंखों पर खीरा रखते देखा होगा या खीरे के स्लाइस का इस्तेमाल करते देखा होगा लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल आता होगा कि क्या आंखों पर खीरा रखने से फायदा होता है। तो हम आपको बताना चाहते हैं कि आंखों पर खीरा रखने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। इससे आंखों की सूजन, जलन और काले घेरे कम हो सकते हैं। साथ ही त्वचा के कालेपन को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। अगर आप आंखों के नीचे आने वाली झुर्रियों से परेशान है, तो खीरे आंखों पर रखने से ये समस्या भी दूर हो सकती है। खीरा में थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी 6, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसके एंटीइंफ्लेमेटरी और हाइड्रेटिंग गुण के कारण यह आंखों की सूजन कम कर सकता है। यह आंखों के पास वाले हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में भी मदद करता है। आइए आंखों पर खीरा रखने और उसके इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

आंखों पर खीरा रखने के फायदे (Cucumber Benefits on Eyes)

1. आंखों की सूजन कम करे

खीरे के स्लाइस को आंखों पर रखने से आंखों की सूजन में कम आ सकती है। आंखों की सूजन के कारण आपके चेहरे की खूबसूरती भी कम हो जाती है। लेकिन खीरा आंखों पर लगाने से इसके एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण आंखों की सूजन को कम कर सकते हैं। 

कैसे करें इस्तेमाल

आंखों की सूजन कम करने के लिए खीरे के कुछ स्लाइस को काट लें और उन्हें कुछ देर के लिए फ्रिज में रखे दें। फिर इसे आराम से आंखों पर रखकर थोड़ी देर के लिए लेट जाएं। इससे सूजन कम हो सकती है। 

cucumber-eyes

Image Credit- Freepik

2. सेल्युलाईट से लड़ता है

खीरे के रस में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो कोलेजन के उत्पादन में सहायता करते हैं। यह आंखों के नीचे की ड्राई स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करता है और त्वचा में भी निखार आता है। 

कैसे करें इस्तेमाल

इसके लिए आप चेहरे को अच्छे से साफ कर लें और अपने स्किन केयर रूटीन फेसमास्क को स्किन पर अप्लाई करने के साथ खीरे के स्लाइस को अपनी आंखों पर रखें। इससे आंखों के नीचे की त्वचा रूखी और बेजान नहीं होती है। 

3. डार्क सर्कल्स कम करे

खीरे में एंटीऑक्सीडेंट और सिलिका डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि यह काले घेरों का स्थायी रूप से खत्म नहीं कर सकते हैं लेकिन यह आंखों के आसपास की त्वचा को हल्का करने में मदद करता है। इससे आंखों के आसपास की त्वचा का रंग साफ होता है और चेहरा सुंदर नजर आता है। 

कैसे करें इस्तेमाल

इसके लिए आप खीरे के स्लाइस को अच्छे से पीस लें और उसका पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसमें शहद मिलाकर इसे आंखों के नीचे लगाकर 20 मिनट के लिए आराम से लेट जाएं। उसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे स्किन के डार्क सर्कल्स कम हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- खीरे का जूस पीने से मिलता है हाई ब्लड प्रेशर, अपच जैसी इन 7 समस्याओं में आराम, जानें इसके फायदे और रेसिपी

4. आंखों की झुर्रियां कम करता है

हमारे आंखों के आसपास की त्वचा काफी मुलायम होती है। कई बार आंखों की झुर्रियां और  फाइन लाइन्स आपकी सुंदरता खराब कर सकते हैं जबकि खीरा एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो आंखों के आसपास की त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है। इससे आंखों के पास की झुर्रियां कम हो सकती है और स्किन जवां नजर आ सकती है। 

कैसे करें इस्तेमाल

आंखों के नीचे आने वाली झुर्रियों को कम करने के लिए आप खीरे के पेस्ट में लैवेंडर ऑयल मिलाकर इसे थोड़ा आंखों के नीचे एक उंगली की मदद से मसाज कर सकते हैं। इससे आंखों को आराम भी मिलता है। 

cucumber-eyes

Image Credit- Freepik

5. आखों को जलन से बचाए

कई बार लंबे समय तक लैपटॉप या स्क्रीन टाइम की वजह से आंखों में जलन हो सकती है। साथ ही इससे आँखों में पानी आने और खुजली की समस्या हो सकती है। इसके लिए भी आप अपने आंखों पर खीरा लगा सकते हैं और इससे नींद भी अच्छी आ सकती है। 

कैसे करें इस्तेमाल 

इसके लिए आप ग्रीन टी में खीरे के स्लाइस को भिगोकर ठंडा होने के लिए रख सकते हैं। थोड़ी देर ठंडा करने के बाद आप इसके एक स्लाइस को लेकर चेहरे पर मसाज करें और दो स्लाइस को दोनों आंखों पर रख सकते हैं।

Main Image Credit- Freepik

Read Next

गर्मियों में चेहरे पर लगाएं नीलगिरी ऑयल, स्किन की इन 5 समस्याओं को कर सकता है दूर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version