पेट की मालिश करने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें मसाज करने का तरीका

Benefits Of Abdominal Massage: पेट की मालिश करने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। जानें इसके फायदे और तरीका -
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट की मालिश करने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें मसाज करने का तरीका


Benefits Of Abdominal Massage In Hindi: आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों को पेट की मालिश करते देखा होगा। दरअसल, पेट की मालिश करने की परंपरा कई सालों पुरानी है। आयुर्वेद में पेट की मालिश करने के कई फायदे बताए गए हैं। पेट की मालिश करने से आप न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं। इससे दर्द और तनाव से छुटकारा मिलता है। नियमित रूप से पेट की मालिश करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट संबंधी समस्याओं से आराम मिलता है। डिलीवरी के बाद दाई द्वारा नई मां के पेट की मालिश की जाती है। इससे पाचन संबंधी समस्याओं और पेट के बढ़े हुए आकार को ठीक करने में मदद मिलती है। पेट की मालिश करने से स्वास्थ्य को कई अद्भुत फायदे मिलते हैं। तो आइए, विस्तार से जानते हैं पेट की मालिश करने के फायदे और तरीका (Pet Ki Malish Karne Ke Fayde Aur Tarika) - 

पेट की मालिश करने के फायदे - Benefits Of Abdominal Massage In Hindi

कब्ज से छुटकारा 

नर्सिंग अध्ययन इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, पेट की मालिश करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। दरअसल, पेट की मालिश करने से पेट की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, जिससे पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। इससे मल को ढ़ीला करने में मदद मिलती है और कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है। पिपरमिंट के तेल से पेट की मालिश करने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। 

वजन कम करने में लाभकारी 

पेट की मालिश करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। नियमित रूप से पेट की मालिश करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पाचन क्रिया बेहतर बनती है। इसके अलावा, पेट की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और पेट की मांसपेशियां पूरी तरह से टोन्ड हो जाती हैं। इससे बैली फैट कम करने में मदद मिल सकती है।  

Abdominal-Massage-Ke-Fayde

पेट से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद 

अगर आप पेट संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो पेट की मालिश करने से आपको फायदा मिल सकता है। नियमित रूप से तीन मिनट तक पेट की मालिश करने से पाचन संबंधी समस्याओं से से छुटकारा मिल सकता है। इससे पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है और पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। इससे पेट की गैस और पेट फूलने की समस्या से छुटकारा मिलता है। पेट की मालिश करने से अपच और एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है।

इसे भी पढ़ें: शारीरिक दर्द दूर करने के लिए ट्राई करें पोटली मसाज, इन समस्याओं से भी मिलेगा छुटकारा

दिमाग को शांति मिलती है 

पेट की मालिश आपको सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखती है। नियमित रूप से तीन मिनट तक पेट की मालिश करने से दिमाग पूरी तरह से शांत होता है। इससे चिंता और  तनाव दूर करने में मदद मिलती है। इससे आपका मानसिक रूप से बेहतर महसूस करते हैं।  

विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में फायदेमंद 

पेट की मालिश करने से शरीर में ब्लड और ऑक्सीजन के प्रभाव में सुधार करने में मदद मिलती है। इससे लिवर और गॉल ब्लैडर की कार्यक्षमता में सुधार होता है। नियमित रूप से पेट की मालिश करने से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। हालांकि, ध्यान रखें कि प्रेगनेंट महिलाओं, किडनी स्टोन या पेट में अल्सर आदि समस्याओं में पेट की मालिश नहीं करनी चाहिए। 

पेट की मालिश करने का तरीका - How To Do Abdominal Massage

  • सबसे पहले आप किसी समतल जगह पर पीठ के बल लेट जाएं। 
  • अब अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ें ताकि वे गर्म हो जाएं। 
  • अब अपने हाथों में थोड़ा सा तेल लें। इसके लिए आप जैतून का तेल, सरसों का तेल, नारियल तेल या घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • अब अपनी हथेलियों को पेट पर गोलाई में घुमाते हुए मालिश करें। 
  • आपको 3 मिनट में 30 बार गोलाई में घुमाते हुए पेट की मालिश करनी चाहिए।
  • इसकी गर्माहट को महसूस करें और अपने दिमाग को स्ट्रेस फ्री रहने की कोशिश करें।

इसे भी पढ़ें:  प्रेगनेंसी के दौरान माल‍िश करने का सही तरीका क्या है? जानें क्यों जरूरी है ये

पेट की मालिश करना आपके लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर आप प्रेगनेंट हैं या किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो बिना एक्सपर्ट की सलाह से पेट की मालिश न करें।

Read Next

Clove for Acidity: एसिडिटी होने पर इस तरह करें लौंग का सेवन, मिलेगा फायदा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version