Doctor Verified

खाते समय सीने में होती है तेज जलन, तो अपनाएं ये 5 आयुर्वेद‍िक उपाय

Burning Sensation in Chest During Meals: खाने के दौरान सीने में जलन महसूस होने पर परेशान न हों, कुछ आसान आयुर्वेद‍िक उपायों की मदद ले सकते हैं।

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Mar 26, 2023 14:00 IST
खाते समय सीने में होती है तेज जलन, तो अपनाएं ये 5 आयुर्वेद‍िक उपाय

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Burning Sensation in Chest During Meals: क्‍या आपको कभी खाते समय सीने में जलन महसूस हुई है? कई लोग खाते समय सीने में जलन की श‍िकायत करते हैं। खानपान की गलत आदतों के कारण खाते समय सीने में जलन हो सकती है। जो लोग ज्‍यादा तेल या म‍िर्च-मसाले वाला भोजन खाते हैं, उन्‍हें अक्‍सर सीने में जलन महसूस हो सकती है। एस‍िड र‍िफ्लक्‍स की समस्‍या के कारण भी खाने के दौरान सीने में जलन हो सकती है। एस‍िड र‍िफ्लक्‍स होने पर खाना ऊपर की ओर फूड पाइप में आने लगता है ज‍िससे सीने में जलन जैसा एहसास होता है। खाने के दौरान सीने में होने वाली जलन को दूर करने के ल‍िए कुछ आसान आयुर्वेद‍िक उपायों की मदद ले सकते हैं। जानते हैं इन उपायों के बारे में। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की।   

1. मुलेठी और मेथी का सेवन करें 

मेथी एक हर्बल दवा की तरह काम करती है ज‍िससे पेट में होने वाली समस्‍याएं जलदी दूर हो जाती हैं। मेथी में एंटीएस‍िड गुण होते हैं। पेट में एस‍िड र‍िफ्लक्‍स की समस्‍या है या खाते समय जलन महसूस हो रही है, तो मेथी के दानों को गुनगुने पानी के साथ लें। इस तरह मुलेठी का सेवन करने से भी पाचन तंत्र ठीक होता है और जलन की समस्‍या दूर होती है। मुलेठी पाउडर को पानी के साथ खा सकते हैं।     

2. पपीता और केला खाएं 

खाने के बाद सीने में जलन महसूस होती है, तो पपीता और केले जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। केला खाने से हार्ट बर्न की समस्‍या से छुटकारा म‍िलता है। वहीं पपीता का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। पेट में एस‍िड या गैस की समस्‍या रहती है, तो रोजाना पपीता डाइट में शाम‍िल करें। 

3. छाछ पी लें

buttermilk benefits

आयुर्वेद में छाछ को पेट के ल‍िए बेहद लाभकारी माना जाता है। छाछ का सेवन करने से सीने में होने वाली जलन म‍िनटों में गायब हो जाती है। इसी तरह नार‍ियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं। नार‍ियल पानी पीने से सीने में जलन और एस‍िड‍िटी से छुटकारा म‍िलता है।

इसे भी पढ़ें- सुबह मतली (जी मिचलाने) महसूस होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसे ठीक करने के घरेलू उपाय

4. सौंफ और अजवाइन खाएं 

खाते समय सीने में या पेट में जलन महसूस हो रही है, तो सौंफ और अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। अजवाइन को चबाएं या भूनकर पानी के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा सीने में जलन को दूर करने के ल‍िए सौंफ और म‍िश्री का सेवन कर सकते हैं। सौंफ और म‍िश्री का पाउडर बनाकर, उसे शरबत के रूप में भी पी सकते हैं।    

5. शहद का सेवन करें 

खाते समय सीने में जलन महसूस हो रही है, तो शहद का सेवन कर सकते हैं। ठंडे दूध में शहद म‍िलाकर पीने से सीने की जलन और पेट से जुड़ी समस्‍याओं से छुटकारा म‍िलता हे। सीने में जलन महसूस हो रही है, तो इस दौरान प्‍याज और लहसुन का सेवन करने से बचना चाह‍िए।

ऊपर बताए उपायों की मदद से खाने के दौरान सीने में होने वाली जलन से छुटकारा म‍िलेगा। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।

Disclaimer