Expert

ब्लड शुगर कंट्रोल करेगा ये आयुर्वेदिक चूर्ण, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

Ayurvedic powder for Control Blood Sugar: आयुर्वेद में कुछ खास चीजों का जिक्र है, जिसका सेवन करके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्लड शुगर कंट्रोल करेगा ये आयुर्वेदिक चूर्ण, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका


Ayurvedic powder for Control Blood Sugar: डायबिटीज एक ऐसी लाइलाज बीमारी है, जिसका कोई पर्याप्त इलाज उपलब्ध नहीं है। डायबिटीज को कंट्रोल करने का बेस्ट तरीका है ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना। डायबिटीज के मरीजों पर हुई कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करके ही इस लाइलाज बीमारी से बचा जा सकता है। ब्लड शुगर को एक्सरसाइज और डाइट से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा

आयुर्वेदिक नुस्खों से भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भावसार ने हालही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। डॉ. दीक्षा भावसार ने अपने पोस्ट में बताया है कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में एक आयुर्वेदिक चूर्ण मदद कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट ने अपने पोस्ट में आयुर्वेदिक चूर्ण की रेसिपी और इसका सेवन कैसे करना चाहिए इसकी जानकारी भी दी है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए आयुर्वेदिक चूर्ण

  • जामुन- 10 ग्राम
  • बिल्व - 10 ग्राम
  • चिरायता- 10 ग्राम
  • मधुनाशिनी- 20 ग्राम
  • त्रिकटु- 20 ग्राम
  • पिप्पली- 10 ग्राम
  • निर्गुंडी- 5 ग्राम
  • पुनर्नवा- 10 ग्राम
  • आंवला- 10 ग्राम
  • गुडुची- 20 ग्राम
  • भूमि-अमलकी- 15 ग्राम

इन सभी चीजों को दी गई मात्रा में अच्छे से मिला लें। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप इस आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन रात को सोने से पहले गर्म पानी के साथ कर सकते हैं। एक बार इस चूर्ण को सिर्फ 1 चम्मच ही खाएं। 

इसे भी पढ़ेंः मूंग और सोयाबीन से बढ़ाएं वजन, जानें इसे खाने के फायदे

क्यों फायदेमंद है ये आयुर्वेदिक चूर्ण?

डॉक्टर दीक्षा भावसार का कहना है कि इस आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन करने से HbA1C को स्वस्थ बनाने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहने से डायबिटीज को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के अन्य आयुर्वेदिक पाउडर

मेथी और हल्दी का पानी

इस आयुर्वेदिक चूर्ण के अलावा आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए मेथी और हल्दी के पानी का भी सेवन कर सकते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए सुबह एक गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच हल्दी (हल्दी) और मेथी (मेथी पाउडर) मिलाकर सेवन करें।

इसे भी पढ़ेंः इन वजहों से आ सकता है स्ट्रोक, एक्सपर्ट से जानें बचाव का तरीका

खाने के बाद करें सौंफ का सेवन

डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए खाने के बाद 1 छोटा चम्मच सौंफ का सेवन करना चाहिए। खाने के बाद थोड़ी सी सौंफ का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और मीठा खाने की क्रेविंग को खत्म करने में मदद मिलती है।

Pic Credit: Freepik.com

 

Read Next

सर्दियों में एनर्जी बढ़ाने के लिए डायबिटीज के मरीज अपनाएं ये 7 तरीके

Disclaimer

TAGS