Doctor Verified

फ्लू के लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक, डॉक्टर से जानें समय पर इलाज क्यों है जरूरी

मौसम में बदलाव होते ही आपको भी फ्लू के लक्षण महसूस हो रहे हैं तो तुरंंत डॉक्टर के पास जाएं। जानें फ्लू होने पर डॉक्टर के पास जाना क्यों है जरूरी   
  • SHARE
  • FOLLOW
फ्लू के लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक, डॉक्टर से जानें समय पर इलाज क्यों है जरूरी

मौसम बदलते ही लोग बीमार पड़ना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में उनको सबसे पहले सर्दी-जुकाम और हल्का बुखार होता है। यह एक कॉमन फ्लू के लक्षण होते हैं, जो सामान्य रूप से मौसम बदलने के दौरान दिखाई देते हैं। लेकिन, हम अक्सर इन लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं और इन पर ध्यान नहीं देते हैं। अगर, ज्यादा ही परेशानी होती है, तो ऐसे में कैमिस्ट की दुकान से दवाएं ले आते हैं। लेकिन, इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस दौरान भी आपको डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता होती है। जिन लोगों को पहले से ही कोई रोग होता है, तो ऐसे में फ्लू उनके लिए गंभीर लक्षण पैदा कर सकता है। आगे धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशिएलिटी के सीनियर कंसलटेंट इंटरनल मेडिसीन डॉ गौरव जैन से जानते हैं कि फ्लू होने पर किन कारणों से डॉक्टर के पास जाना जरूरी होता है। 

फ्लू होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं - Symptoms Of Flu In Hindi 

  • बहती या भरी हुई नाक
  • मांसपेशियों में दर्द
  • खांसी
  • गला खराब होना
  • सिर दर्द
  • बुखार
  • थकान
  • ठंड लगनाउल्टी और दस्त (वयस्कों की तुलना में बच्चों में अधिक आम)

फ्लू होने पर डॉक्टर के पास कब जाएं? - Avoiding Flu Can Be Harmful For Health Know When To Consult Doctor In Hindi

सांस लेने में परेशानी होना

फ्लू होने पर कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। यह किसी समस्या का गंभीर संंकेत हो सकता है, जैसे लंग्स में इंफेक्शन या निमोनिया। इस तरह के संभावित रोग से बचने के लिए हल्के लक्षण महसूस होने पर ही तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। 

flu symptoms in hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान फ्लू होना

प्रेग्नेंसी के दौरान फ्लू होने पर महिलाओं को ब्रोंकाइटिस जैसी समस्या का खतरा अधिक होता है। ऐसे में बच्चे को भी खतरा हो सकता है। इसलिए फ्लू को जल्द से जल्द ठीक करना बेहद आवश्यक होता है। 

अस्थमा 

अस्थमा से पीड़ित लोगों को फ्लू होने पर कई गंभीर लक्षणों को सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान इम्यूनिटी पावर कमजोर हो जाती है, इससे लंग्स का इंफेक्शन हो सकता है। इस दौरान आप एंटीवायरल दवाओं के सेवन से संक्रमण को कम कर सकते हैं। 

सीने में भारीपन 

फ्लू होने पर कुछ लोगों को सीने में भारीपन महसूस होने लगता है। यह आपकी समस्या के गंभीर बना सकता है। सीने में भारीपन होने से हार्ट पर दबाव पड़ता है। जिससे हार्ट रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि आप समय रहते डॉक्टर के पास जाए और इलाज शुरू करें। 

बार-बार उल्टी होना

फ्लू होने पर यदि आपको बार-बार उल्टी हो रही तो ऐसे में बिना देर किए डॉक्टर के पास जाएं। क्योंकि यह आपके पाचन तंत्र में होने वाली गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। साथ ही उल्टी होने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जो आगे चलकर कई अन्य समस्याओं की बड़ी वजह बन सकता है। 

इसे भी पढ़ें: भारत में मिला चिकनपॉक्स का नया वैरिएंट ‘क्लैड 9’, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

उल्टी होना या तरल पदार्थों को रोक न पाना भी सेप्सिस का संकेत हो सकता है, जो फ्लू से संबंधित एक गंभीर जटिलता है। यदि तुरंत इलाज न किया जाए, तो सेप्सिस से अंग विफलता हो सकती है।

Read Next

बचपन से इस रेयर डिजीज से जूझ रहे हैं WWE स्टार 'द ग्रेट खली', जानें क्या है एक्रोमिगेली रोग?

Disclaimer