
आधुनिक जीवनशैली में लोग काफी ज्यादा व्यस्त होने लगे हैं। अधिक व्यस्तता की वजह से लोगों के खानपान और शारीरिक एक्टिविटी में भी काफी बदलाव आया है। इसकी वजह से लोग कई बीमारियों जैसे- ब्लड प्रेशर, थायराइड, पीसीओडी, डायबिटीज और अन्य गंभीर बीमारियों के शिकार हो चुके हैं। खानपान का हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। हम जो भी खाते हैं, उसका असर हमारे शरीर पर होता है। अगर हम पौष्टिक आहार का सेवन करते हैं, तो स्वस्थ रहते हैं। वहीं, अगर खानपान में कुछ खराबी हो जाती है, तो उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। स्वस्थ खानपान के साथ-साथ फूड कॉम्बिनेशन का असर भी हमारे शरीर पर पड़ता है। कुछ ऐसे आहार हैं, जिनका सेवन हमें खाने के बाद बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं उन आहार के बारे में-
चाय-कॉफी
खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी चाय कॉफी का सेवन ना करें, इससे आपको पाचन संबंधि समस्या हो सकती है। एक्सपर्ट की मानें तो खाने के करीब 1 घंटा पहले और 1 घंटा बाद चाय-कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। खाने के बाद चाय पीने से चाय में मौजूद केमिकल टैनिन आयरन सोखने की प्रक्रिया में बाधा आती है, जो करीब 87 फीसदी तक घटता है। इससे पाचन क्रिया में परेशानी आती है। इसके साथ ही अगर आपको खाने के तुरंत बाद चाय पीने की आदत है, तो आपको एनीमिया की शिकायत हो सकती है। इससे हाथ-पैर ठंडे, सिर घूमना और भूख लगने जैसी परेशानी आ सकती है।
इसे भी पढ़ें - मेटाबॉलिज्म सिंड्रोम की काट है विटामिन डी और सी, जानिए दोनों में से कौन सा है सबसे असरदार
एल्कोहल का सेवन करने से बचें
खाने के बाद एल्कोहल का सेवन करने से बचें। इसके सेवन से भी आपकी डाइजेशन क्रिया प्रभावित होती है और आपके आंत को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप एल्कोहल का सेवन करना चाहते हैं, तो खाने से करीब 20 से 30 मिनट पहले एल्कोहल का सेवन करें।
फलों का सेवन
खाने के बाद फलों का सेवन ना करें। सेहत के लिए फल काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन लंच, डिनर या फिर ब्रेकफास्ट के बाद फलों का सेवन अच्छा नहीं माना जाता है। खाली पेट फल का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है। अगर आप खाने के बाद फल का सेवन करते हैं, तो आपके पेट में दर्द और पचाने में परेशानी हो सकती है। इससे शरीर को फलों में मौजूद पोषण तत्व नहीं मिल जाते हैं। ऐसे में फलों का सेवन हमेशा स्नैंक्स के रूप में या फिर खाली पेट करें।
इसे भी पढ़ें - प्रदूषण से बढ़ सकती है अस्थमा की समस्याएं, इन फूड्स के सेवन से करें अपना बचाव
ठंडा पानी
खाने के बाद कभी भी ठंडा पानी ना पिएं। इससे आपको डाइजेशन में परेशानी हो सकती है। खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से पेट में खाने का झुंड या गुच्छ जमा हो जाता है, जो पाचन की क्रिया को धीमा कर देता है, जिससे पचाने में काफी परेशानी होती है। एक्सपर्ट की मानें तो खाने के बाद हमें ठंडे पानी की जगह गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसके अलावा खाने के करीब 45 मिनट बाद ही पानी पिएं।
सिगरेट पीने से बचें
बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने की आदत होती है। आपकी ये आदत आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने से इरिटेबल बावल सिंड्रोम नामक बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे पेट में अल्सर बनने का खतरा काफी ज्यादा हो जाता है। कई स्टडीज में इस बात का खुलासा हुआ है कि खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने से 1 सिगरेट 10 सिगरेट के बराबर नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में अपनी इस आदत को तुरंत बदलें।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi