मेटाबॉलिज्म सिंड्रोम की काट है विटामिन डी और सी, जानिए दोनों में से कौन सा है सबसे असरदार

विटामिन सी और डी दोनों ही ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों में से कौन सा है बेहतर?
  • SHARE
  • FOLLOW
मेटाबॉलिज्म सिंड्रोम की काट है विटामिन डी और सी, जानिए दोनों में से कौन सा है सबसे असरदार

अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ दिनचर्या को अपनाना पड़ता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज के साथ-साथ स्वस्थ खानपान की जरूरत होती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही मेहनत करने की आवश्यकता होती है। आज हम आपको इस लेख में दो ऐसे पोषक तत्वों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। ये पोषक तत्व शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने में हमारी मदद करते हैं। आइए जानते हैं शरीर के उन दो आवश्यक पोषक तत्व के बारे में- 

विटामिन सी और डी

विटामिन डी और सी शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए बहत ही जरूरी मानें जाते हैं। विटामिन डी और सी से आप मेटाबोलिज्म सिंड्रोम को खत्म तर सकते हैं। यह एक एंटीऑक्सीडेंट पूरक के रूप में कार्य करता है। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि विटामिन सी और डी की मदद से मेटाबोल्जिम सिंड्रोम को खत्म किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें - प्रदूषण से बढ़ सकती है अस्थमा की समस्याएं, इन फूड्स के सेवन से करें अपना बचाव

शरीर को विटामिन डी की क्यों है आवश्यकता?

हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम और फास्फोरस के अवाला वि़टामिन डी की भी आवश्यकता होती है। विटामिन डी की मदद से शरीर में इंसुलिन को कंट्रोल किया जा  सकता है। इतना ही नहीं विटामिन डी हमारे नर्वस सिस्टम और दिमाग को सक्रिय रखने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही विटामिन डी, मांसपेशियों, फेफड़ों और जीन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी होने से गंभीर समस्याएं हो सकती है। 

विटामिन सी शरीर के लिए क्यों है आवश्यक

कोरोनाकाल में आप काफी अच्छे से समझ गए होंगे कि विटामिन सी हमारे शरीर के लिए कितना ज्यादा जरूरी है। विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होता है, जो शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत करने में हमारी मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में हमारी मदद करता है। शरीर में मौजूद विटामिन सी आयरन को अवशोषित करने में हमारी मदद कर सकता है। यह स्किन और बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है। 

किन चीजों से कर सकते हैं विटामिन डी की पूर्ति

विटामिन डी का प्रमुख और प्राकृतिक स्त्रो सूर्य की किरणें होती है, लेकिन अन्य चीजों से भी हम विटामिन डी की कमी हो पूरा कर सकते हैं। बाजार में विटामिन डी के सप्लीमेंट आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा पनीर, मछली का तेल, अंडे की जर्दी में भी विटामिन डी की प्रचुरता होती है। रोजाना धूप में 15 मिनट बैठने से भी आप शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें-  सर्दियों में बहुत ज्‍यादा अदरक वाली चाय पीनी हो सकती है नुकसानदायक, हो सकती हैंं ये 5 समस्‍याएं

इन चीजों से करें विटामिन सी की पूर्ति

खट्टे फलों और सब्जियों में विटामिन सी की प्रचुरता होती है। आंवला, संतरा, कीवी, मौसमी और नींबू जैसी चीजों में विटामिन सी भरपूर रूप से होता है। 

अधिक मात्रा में विटामिन डी लेने से होने वाले नुकसान

अधिक मात्रा में विटामिन डी का सेवन करने से शरीर में अतिरिक्त वसा जमा हो जाता है। अधिक मात्रा में विटामिन डी लेने से शरीर सही से साफ नहीं हो पता है। इसके साथ ही इससे कैल्शियम का स्तर भी प्रभावित होता है। विटामिन की अधिकता शरीर में फेफड़ों और किडनी की परेशानी को बढ़ा सकती है। विटामिन डी अधिक खाने से मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, कब्ज जैसी परेशानियां हो सकती हैं 

विटामिन-सी का अधिक सेवन करने से होने वाले नुकसान

विटामिन सी का अधिक सेवन करने से वैसे तो ज्यादातर किसी तरह की हानि नहीं होती है, लेकिन कुछ कारणों से ओवरडोज लेने की वजह से आपको कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। उल्टी, दस्त, पेट में जलन, सिरदर्द, पेट में मरोड़ और अनिद्रा जैसी परेशानी आपको हो सकती है।

Read More Article On Healthy Diet In Hindi

Read Next

Granola Bar: घर पर बनाएं ये आसान शुगर-फ्री ग्रेनोला बार, डायबिटीज रोगी भी खा सकते हैं इसे

Disclaimer