शिशु के जन्म के बाद अपनी सेहत को न करें नजरअंदाज, माता-पिता इन 5 बातों का रखें ख्याल

बच्चा हो जाने के बाद माता-पिता को अपने लिए कम वक्त मिल पाता है, ऐसे में आपको अपने बच्चे के साथ अपना भी ख्याल रखना आना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
शिशु के जन्म के बाद अपनी सेहत को न करें नजरअंदाज, माता-पिता इन 5 बातों का रखें ख्याल

माता-पिता बनना चुनौतीपूर्ण है। एक तरफ जहां आप नई  जिम्मेदारियों से लद जाते हैं वहीं इससे आपको अपने लिए कम वक्त मिल सकता है। इस वजह से आप कई बार लापरवाह भी हो जाते हैं। नए माता-पिता के साथ सबसे बड़ी परेशानी होती है कि उन्हें बहुत सी चीजों को करने का अंदाजा नहीं मिल पाता है। छोटी-छोटी चीजें भी आपको परेशान करने के लिए काफी होती है। जबकि आपको कई सलाह दी जाएगी, कई चीजों बताया जाएगा और इस वजह से आपको कंफ्यूजन भी हो सकता है। ऐसे समय होते हैं जब आप निराश भी हो सकते हैं। अन्य समय में, आप बच्चे की देखभाल में इनते व्यस्त हो जाते हैं कि आपको सोने तक वक्त नहीं मिल पाता है। इससे आप जरूरत से ज्यादा थक जाते हैं। ऐसे में आपको अपने बच्चे के साथ अपना भी ख्याल रखना चाहिए। आइए हम आपको बताते कि बच्चों के साथ-साथ नए माता-पिता अपना ख्याल कैसे रखें।

inside_newborncare

नींद की जरूरत समझें

एक नए माता-पिता अक्सर इस तथ्य की अनदेखी करते हैं कि बच्चे के साथ-साथ आपके लिए भी नींद आवश्यकता है। अन्यथा आप अपने बच्चे की भी उचित देखभाल नहीं कर पाएंगे। नींद की कमी नए पितृत्व की सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में अच्छा यही होगा कि अपने साथी के साथ मिलकर जल्दी-जल्दी काम करें और फिर अपने बच्चे की देखभाल में लग जाएं। इस तरह आर अपने लिए काम के वक्त से बचा कर कुछ वक्त निकाल लेंगे और एक अच्छी नींद सो पाएंगे।

इसे भी पढ़ें : बच्चे को अच्छी नींद दिलाने में मददगार है व्हाइट नॉइस (white noise), जानिए आखिर क्या है व्हाइट नॉइस

आपने स्वास्थ्य का भी रखें ख्याल

जब भी किसी के घर में नया बच्चा आता, घर के सभी लोग उसी की सेवा में लग जाते हैं। ऐसे में माता-पिता को तो बिलकुल भी वक्त नहीं मिलता। बच्चे का ध्यान रखते-रखते वो अपनी छोटी-छोटी चीजों को भूल जाते हैं। ऐसे में नई-नई मां को खाने पीने का ख्याल रखना चाहिए। सिर्फ मां ही नहीं पिता को भी अपने स्वास्थ्य को ख्याल रखना चाहिए। इसलिए अच्छी तरह से खाएं और उचित आराम करें। ढेर सारा पानी पिएं और तनाव से बचें। इस तरह आप निश्चित रूप से स्वस्थ रहेंगे। साथी ही अपनी व्यायाम दिनचर्या को अनदेखा न करें। आपको अपने बच्चे की उचित देखभाल करने के लिए स्वस्थ रहने की जरूरत ज्यादा है।

घर वालों से मदद लें

अगर आप पति-पत्नी मिलकर ही अपने बच्चे को पाल रहे हैं, तो आप ज्यादा ही परेशान होंगे। इसके लिए आपको अपने घर वालों की मदद लेनी चाहिए। अगर आप एक नई मां हैं, बस आपके प्रसव के बाद ठीक हो रही हैं, इसलिए आपको अपना और ख्याल रखना चाहिए। आपका शरीर बहुत उथल-पुथल से गुजरा है इसलिए इसे अब आराम दें। ऐसे में आपको लंबे समय में बेहतर स्वास्थ्य के लिए चीजों को आसान बनाने की आवश्यकता है। ऐसे में पार्ट टाइम या फुल टाइम मदद के लिए घर में नौकर लगा लें। वहीं घर के कुछ बड़े या मदद के लिए माता-पिता या सास-ससुर को बुला लें, इस तरह आपको बच्चे के साथ अपनी देखभाल में मदद मिल जाएगी। वहीं काम का बोझ कम करने से आप पूरी तरह से ठीक हो पाएंगे।

बर्दाश्त करना सीखें

शिशुओं की हरकतें अक्सर बदलती रहती हैं। कभी वो सही रहते हैं, तो कभी वो बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में आप कभी भी एक सही दिन की योजना नहीं बना सकते हैं और चीजों का अनुमान नहीं लगा सकते हैं। अगर आप एक पूर्णतावादी हैं, तो यह बहुत निराशा हो सकती है। घर में इन नए आगमन की आवश्यकताओं को समायोजित करने के लिए अधिक लचीला होना सीखें। जब बच्चा सोता है तो सोएं। इस तरह से चीजें ठीक हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें : नवजात बच्‍चे के साथ ट्रेवल में ध्‍यान रखेंगें ये 4 बातें, तो उठा पाएंगे ट्रिप का पूरा मजा

अपने ऊपर विश्वास रखें

अगर आप एक माता-पिता हैं, तो आप जानते हैं कि आपको अपने और बच्चे के लिए क्या करना है। मजबूत प्रवृत्ति सभी माता-पिता के लिए स्वाभाविक रूप से आती है जब यह उनके बच्चे की जरूरतों की बात आती है। इसलिए, एक बुरे माता-पिता होने की चिंता न करें और अपने काम और भावनाओं के बीच बैंलेंस बना लें। आप ध्यान में रखें कि आप हर चीज को बैलेंस नहीं कर पाएंगें या इस करने में थोड़ा समय लगेगा। इसलिए खुद के अंदर लचीलापन लाएं और बच्चे के साथ अपने इस नए जीवन को जी भर के जीएं।

Read more articles on New-Born-Care in Hindi

Read Next

सर्दियों के मौसम में बच्चों को वायरल इंफेक्शन से बचाने के 5 टिप्स

Disclaimer