क्या प्रेगनेंसी के दौरान सेब खा सकते हैं ? जानें इसके फायदे और खाने का सही समय

Pregnancy Me Apple Khane Ke Fayde- प्रेगनेंसी के दौरान आप सेब का सेवन बिना किसी चिंता के कर सकते हैं लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

Dipti Kumari
Written by: Dipti KumariUpdated at: Feb 02, 2023 16:08 IST
क्या प्रेगनेंसी के दौरान सेब खा सकते हैं ? जानें इसके फायदे और खाने का सही समय

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

प्रेगनेंसी में महिलाओं को स्वस्थ और पोषण युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। आपको अपने आहार में सभी प्रकार के फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इससे आपको और बच्चे दोनों को भरपूर लाभ मिलता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप अपनी डाइट में सेब को शामिल कर सकते हैं। सेब एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक फल है लेकिन कई बार आपके मन में ये सवाल उठ सकता है कि क्या प्रेगनेंसी के दौरान सेब खाना चाहिए, तो हम आपको बता दें कि गर्भावस्था के दौरान सेब का सेवन करना बेहद लाभदायक होता है। इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं होते हैं। ये होने वाली मां और बच्चे के लिए लाभदायक होता है। सेब में फाइबर, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन,  थियामिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, पाइरिडोक्सिन, पैंटोथेनिक एसिड और फोलेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, ए, ई और के भी पाया जाता है। सेब फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे बीटा-कैरोटीन, क्रिप्टोक्सैंथिन, फ्लेवोनोइड्स और एंथोसायनिन का एक बड़ा स्रोत है। सेब में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे आवश्यक खनिज भी मौजूद होती है। इन सभी पोषक तत्वों की मदद से आप और आपका बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ रह सकते हैं। आइए सेब के फायदे और खाने के सही समय के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं। 

प्रेगनेंसी में सेब के फायदे 

1. एनीमिया की समस्या में कारगर

गर्भवती महिलाओं में आयरन कम होने से एनीमिया हो जाने का खतरा अधिक होता है। जबकि सेब आयरन का एक अच्छा स्रोत है जो कि रक्त में हीमोग्लोबिन के उत्पादन को बढ़ाता है और एनीमिया को रोकता है। इसे समस्या से बचने और ठीक करने के लिए आप रोज अपने आहार में संतुलित मात्रा में सेब का सेवन कर सकते हैं। 

2. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

प्रेगनेंसी में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव के कारण पाचन तंत्र पर काफी असर पड़ता है और यह प्रक्रिया कमजोर पड़ सकती है। साथ ही कब्ज, अपच और गैस जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट की समस्याओं को ठीक करने और मल त्याग में मदद कर सकता है। इसके सेवन से गर्भावस्था के दौरान पेट फूलने और दर्द की दिक्कत भी कम हो सकती है। 

apple-pregnancy

Image Credit- Freepik

3. बेहतर इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद

अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत हो, तो गर्भावस्था के दौरान यह आपको कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है। सेब में विटामिन सी पाया जाता है, जिसकी मदद से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही यह आपको कई तरह के संक्रमण से भी बचा सकता है। 

4. एनर्जी बूस्टर 

सेब में सुक्रोज और फ्रुक्टोज जैसे शर्करा होते हैं, जो आपको तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। भूख लगने पर आप एनर्जी के लिए एक सेब का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको पूरे दिन तरोताजा रहने में भी मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से भी लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। 

5. हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक 

रोजाना सेब खाने से आप हृदय रोगों के लक्षणों को भी कम कर सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रोल का स्तर, प्लाक और आर्टरी वॉल के भीतर सूजन को कम करने में मदद मिलती है। सेब के सेवन से सीने में जलन और मतली से राहत मिल सकती है। 

apple-pregnancy

Image Credit- Freepik

सेब खाने का सही समय

आप सेब को सुबह नाश्ते में खा सकते हैं या दोपहर में सेब का जूस भी पी सकते हैं। हालांकि शाम के समय इसका सेवन करना बहुत उचित नहीं माना जाता है लेकिन अपने डॉक्टर की सलाह पर आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे सलाद और मुरब्बे के रूप में भी खा सकते हैं। सेब से बना एप्पल पाई भी खाने में बेहद पसंद किया जाता है। 

सावधानियां

हालांकि आपको सेब का सेवन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको सेब के बीज खाने से बचना चाहिए। सेब के बीज में साइनाइड होता है, जो जहरीला होता है। सेब खाने के बाद ये पाचन क्रिया के समय पेट में धीरे-धीरे साइनाइड की मात्रा घुलने लगती है और जहर के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इसलिए सेब का सेवन करने से पहले उसके बीज को जरूर बाहर निकल दें।

Main Image Credit- Freepik

Disclaimer