Anar Benefits In Summer: सुबह के नाश्ते, लंच या डिनर में अनार खाना है ज्यादा फायदेमंद? जानें सेवन का सही वक्त

कुछ लोगों को अनार के दाने पसंद होते हैं तो कुछ को इसका जूस पीना ज्यादा पसंद होता है लेकिन ये दोनों ही आपके लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Anar Benefits In Summer: सुबह के नाश्ते, लंच या डिनर में अनार खाना है ज्यादा फायदेमंद? जानें सेवन का सही वक्त

आपने ये कहावत तो जरूर सुनी होगी 'एक अनार, सौ बीमार'। ये कहावत इस बात का संकेत है कि एक अनार शरीर में सौ रोगों को दूर करने की ताकत रखता है और अगर सही समय पर अनार का सेवन किया जाए तो आप अपने शरीर और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। अनार को किसी भी मौसम में खाया जा सकता है या फिर अनार का जूस आप सर्दी, गर्मी या अन्य मौसम में मजे से पी सकते हैं। अनार में फाइबर, विटामिन के,सी, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने और शरीर को अंगों को सही से काम करने में मदद करते हैं। कुछ लोगों को अनार के दाने पसंद होते हैं तो कुछ को इसका जूस पीना ज्यादा पसंद होता है लेकिन बता दें कि ये दोनों ही आपके लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से  अनार का सेवन आपके शरीर में खून की कमी को पूरा करता है और आपकी आंतों को नरम रखने का काम करता है, जिसके कारण आपको भूख तो लगती ही है साथ ही शरीर की कमज़ोरी भी दूर होती है। इस लेख में हम आपको अनार से शरीर को होने वाले फायदे और इसके सेवन का सही वक्त बता रहे हैं। अगर आप बताए हुए समय पर अनार का सेवन करते हैं तो आपके शरीर को इससे कई फायदे मिलेंगे।  

anar

गर्मियों में अनार के दाने और जूस से शरीर को होने वाले फायदे

तेज दिमाग के लिए फायदेमंद अनार का जूस और दाने 

अनार के नियमित सेवन से आपका दिमाग तेज होता है और वे लोग, जो अल्जाइमर जैसी भूलने की बीमारी से पीड़ित हैं उनकी याददाश्त में धीरे-धीरे सुधार होता है

एनीमिया की कमी होती है दूर

अनार का नियमित सेवन शरीर में न केवल आयरन की कमी को पूरा करता है बल्कि उसके साथ लाल रक्त कोशिकाओं को भी बढ़ाने का काम करता है। अनार के नियमित सेवन से रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है, जिसके परिणामस्वरूप रक्त प्रवाह भी बेहतर होता है। डॉक्टर एनीमिया की समस्या से जूझ रहे लोगों को नियमित रूप से अनार का सेवन करने की सलाह देते हैं।

इसे भी पढ़ेंः 100 ग्राम अनार का जूस आपका बीपी रखेगा कंट्रोल, हाइपरटेंशन की टेंशन होगी दूर

एंटी-कैंसर गुणों से संपन्न है अनार 

अनार ढेरों एंटी-ऑक्सीडेंट से समृद्ध होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। सिर्फ इतना ही नहीं ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है। अनार में मौजूद एंटी-कैंसर गुणों के कारण इसे कैंसर से पीड़ित लोगों को रोजाना खाने की सलाह दी जाती है।

ह्रदय स्वास्थ्य के लिए कहीं बेहतर है अनार 

अनार हमारे ह्रदय के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। दरअसल अनार में मौजूद पोषक तत्व हमारी रक्त धमनियों को साफ कर रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं, जिसके जरिए रक्त हमारे ह्रदय से सभी अंगों तक बराबर पहुंच जाता है और ह्रदय संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं। 

anarbenefits

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है अनार

अनार में पाए जाने वाले मिनरल्स, विटामिन, फ्लोरिक एसिड गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। अनार में पोटेशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो प्रसव के दौरान दर्द को कम करने में मदद करती है और समय पूर्व प्रसव के खतरे को कम करती है।

क्या है अनार के सेवन का सही समय?

ऐसा माना जाता है कि आम तौर पर किसी भी फल का सेवन करना सुबह के वक्त सबसे अच्छा होता है। सुबह उठने के बाद एक गिलास पानी पीकर फल का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा आती है। यही बात अनार पर भी लागू होती है।

इसे भी पढ़ेंः स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निजात दिला सकते हैं अनार के पत्ते, जानें इसके 5 फायदे

सुबह नाश्ते में अनार खाने का फायदे

ऐसा माना जाता है कि सुबह के वक्त अनार खाना आपकी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। अनार में पर्याप्त मात्रा में शुगर और विटामिन पाएं जाते हैं, जो किसी को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अनार में पौष्टिक तत्व आपके दिन को स्वस्थ शुरुआत देते हैं। वहीं शुगर आपको पर्याप्त ऊर्जा देने का काम करती है, जिससे आप दोपहर के भोजन तक एनर्जी देने का काम करते हैं। 

दोपहर में अनार के सेवन के फायदे

दोपहर के खाने के बाद आप अनार का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका पेट फुल रहेगा और आप बाहर बिकने वाली हानिकारक चीजों का शिकार नहीं हो पाएंगे। 3 से 5 बजे के बीच अनार का सेवन आपको रात के खाने तक फुल रखने में मदद कर सकता है।

रात को अनार का सेवन न करें 

अनार का सेवन आपको कभी भी रात को नहीं करना चाहिए क्योंकि रात के वक्त हमारा मेटाबॉलिज्म काफी धीमा हो जाता है। अनार में मौजूद फाइबर आपके पेट के लिए रात को पचा पाना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद शुगर रात के वक्त अच्छी तरह से संसाधित नहीं हो पाती, जो शरीर द्वारा फैट में बदल जाती है। इसलिए रात को अनार का सेवन नहीं करनी चाहिए।

Read More Articles On Healthy Diet in Hindi

Read Next

डायटीशियन से जानें टीनएज बच्चों के लिए खास डाइट प्लान, जो उन्हें रखेगा हेल्दी और एक्टिव

Disclaimer