सर्दियों में भी घटेगा वजन, करें ये 4 एक्सरसाइज

By Aditya Bharat
02 Jan 2025, 16:30 IST

वजन घटाना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन सही तरीका अपनाकर इसे हासिल किया जा सकता है। खासकर सर्दियों में जिम जाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन घर पर ही कुछ आसान एक्सरसाइज से वजन कम किया जा सकता है। तो आइए फिटनेस ट्रेनर डॉ. कविता नालवा से जानते हैं कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में जिनकी मदद से आप वजन घटा सकते हैं।

बर्पीज

बर्पीज एक्सरसाइज से शरीर के हर हिस्से की मांसपेशियां काम करती हैं। यह एक्सरसाइज फैट बर्न करने में मदद करती है और थाई फैट को कम करती है। आप इसे रोजाना 15-20 मिनट तक कर सकते हैं।

स्किपिंग

रस्सी कूदना यानी स्किपिंग, वजन घटाने का एक बेहतरीन तरीका है। यह पेट और शरीर के एक्स्ट्रा फैट को जलाने में मदद करता है। शुरुआत में 5-10 मिनट करें, फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।

सीढ़ियां चढ़ें

अगर आप रोजाना सीढ़ियां चढ़ते हैं, तो यह भी एक बेहतरीन वर्कआउट साबित हो सकता है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और कैलोरी भी बर्न होती है। रोजाना 10-15 मिनट कर सीढ़ियों पर चढ़ें-उतरें।

जंपिंग स्क्वैट्स

जंपिंग स्क्वैट्स से न केवल वजन घटता है, बल्कि मांसपेशियों की ताकत भी बढ़ती है। यह एक्सरसाइज आपकी बॉडी को मजबूत बनाती है और कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। इसे रोजाना करें और खुद को फिट रखें।

एनर्जी मिलेगी

बताए गए इन एक्सरसाइज को करने से आप घर पर ही वजन घटा सकते हैं और आपको दिनभर के लिए एनर्जी भी मिलेगी।

स्किपिंग के अन्य फायदे

स्किपिंग करने से न केवल वजन घटता है, बल्कि दिल भी स्वस्थ रहता है। यह एक प्रकार का कार्डियो एक्सरसाइज है, जो आपको फुर्तीला और स्वस्थ बनाए रखता है।

सीढ़ियां चढ़ने से क्या होता है?

सीढ़ियां चढ़ने से शरीर फ्लेक्सिबल बनता है और कैलोरी बर्न होती है। यह एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है, जिससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। रोजाना इसे करने से आप एक्टिव महसूस करेंगे।

अगर आप घर पर ही वजन कम करना चाहते हैं तो बताए गए 4 एक्सरसाइज को रोजाना करें, कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिख सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com