कई लोगों को मौसम बदलते ही माइग्रेन का दर्द क्यों होता है?

By Aditya Bharat
14 Jul 2025, 16:30 IST

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि जैसे ही मौसम बदलता है, सिर में दर्द शुरू हो जाता है? यह माइग्रेन हो सकता है, और आप अकेले नहीं हैं। आइए PubMed की रिपोर्ट से जानते हैं इसके पीछे की वजह।

माइग्रेन

वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि मौसम में बदलाव खासतौर पर माइग्रेन ट्रिगर कर सकता है। तापमान, नमी और हवा के दबाव में बदलाव सिरदर्द को बढ़ा सकते हैं।

हवा का दबाव भी बनती है वजह

जब barometric pressure यानी हवा का दबाव अचानक गिरता है, तो कुछ लोगों के दिमाग की रक्तवाहिनियां प्रभावित होती हैं। इससे तेज सिरदर्द या माइग्रेन शुरू हो सकता है।

ज्यादा नमी और बारिश के दिन

मॉनसून या बरसात के मौसम में कई लोगों को माइग्रेन की शिकायत बढ़ जाती है। वातावरण में नमी और भारीपन से दिमाग में सूजन या थकावट महसूस होती है।

तेज धूप या अचानक ठंड

धूप में निकलते ही आंखों में चुभन और सिर में दर्द महसूस होना, या फिर अचानक ठंड लगते ही माइग्रेन का आना, ये दोनों बदलाव शरीर को झटका देते हैं।

शरीर की केमिस्ट्री बदलती है

कुछ लोगों की बॉडी मौसम के अनुसार जल्दी एडजस्ट नहीं कर पाती। इससे सेरोटोनिन जैसे न्यूरो-केमिकल्स में बदलाव होता है, जो माइग्रेन को बढ़ा सकता है।

हर किसी पर असर अलग होता है

मौसम माइग्रेन को ट्रिगर जरूर करता है, लेकिन यह असर सब पर एक जैसा नहीं होता। कुछ लोगों को धूल से, कुछ को तेज रोशनी से दिक्कत होती है।

क्या किया जा सकता है?

अपने ट्रिगर जानना सबसे जरूरी है। मौसम का रिकॉर्ड रखना, धूप में चश्मा पहनना और हाइड्रेटेड रहना मदद कर सकता है। जरूरत हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

माइग्रेन पूरी तरह कंट्रोल हो सकता है, अगर आप सतर्क रहें। मौसम को दोष देने की जगह अपने शरीर को समझें, और पहले से तैयार रहें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com