अक्सर हम सोचते हैं कि हर वक्त सलाद खाना हेल्दी होता है। लेकिन क्या यह हर बार फायदेमंद होता है? चलिए, NIH की स्टडी से जानते हैं।
सलाद - पोषण से भरपूर
सलाद में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। ये पेट साफ रखने, त्वचा निखारने और वजन नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
हर वक्त सलाद क्यों नहीं?
हर खाने के साथ सलाद खाना हर किसी के लिए जरूरी नहीं होता। कुछ मामलों में यह नुकसान भी पहुंचा सकता है।
पोषण का असंतुलन
अगर आप सिर्फ सलाद पर निर्भर हैं, तो जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन और हेल्दी फैट की कमी हो सकती है। इससे कमजोरी महसूस हो सकती है।
पाचन पर असर
बहुत ज्यादा कच्चा सलाद खाने से कुछ लोगों को गैस, पेट फूलना या ऐंठन हो सकती है, खासकर अगर पेट पहले से कमजोर हो।
बैक्टीरिया का खतरा
अगर सलाद सही से धोया न जाए, तो उसमें हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं। इससे फूड पॉइजनिंग या इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है।
हाई कैलोरी ड्रेसिंग से नुकसान
अगर सलाद में मेयोनीज, क्रीमी ड्रेसिंग या बहुत ज्यादा चीज डाली जाए, तो यह हेल्दी के बजाय फैट से भरपूर हो जाता है।
समय और मात्रा का ध्यान रखें
सलाद का सही समय और मात्रा जरूरी है। दोपहर के खाने में सलाद ज्यादा फायदेमंद होता है, लेकिन रात को ज्यादा सलाद खाने से गैस की समस्या हो सकती है।
सलाद जरूर खाएं, लेकिन हर बार नहीं। सलाद को संतुलित भोजन के रूप में शामिल करें, न कि भोजन का पूरा विकल्प बनाएं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com