ज्यादा एवोकाडो खाने से क्या होता है?

By Deepak Kumar
12 Jul 2025, 14:00 IST

एवोकाडो सेहतमंद फल है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए इसे संतुलित मात्रा में खाना जरूरी है। आइए डाइटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं ज्यादा एवोकाडो खाने से शरीर को क्या नुकसान पहुंचता है।

पाचन से जुड़ी समस्या

एवोकाडो में फाइबर ज्यादा होता है। अधिक मात्रा में लेने पर पेट फूलना, गैस, ब्लोटिंग और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं, खासकर जिनका पाचन तंत्र कमजोर है।

माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है

एवोकाडो में टायरामीन नामक तत्व होता है जो माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है। इससे सिरदर्द और उल्टी की समस्या हो सकती है, खासकर यदि अधिक मात्रा में खाया जाए।

हो सकती है एलर्जी

लेटेक्स एलर्जी वालों को एवोकाडो से एलर्जी हो सकती है। इससे खुजली, स्किन रैशेज, उल्टी या सांस लेने में परेशानी हो सकती है। ऐसे लोगों को इससे बचना चाहिए।

पोटैशियम की अधिकता बन सकती है खतरा

एवोकाडो में पोटैशियम भरपूर होता है। अधिक मात्रा में लेने से हाइपरकलेमिया हो सकता है, जिससे मांसपेशियों में कमजोरी, थकान और हार्ट रेट में गड़बड़ी हो सकती है।

खून पतला करने वाली दवा पर असर

एवोकाडो में विटामिन K होता है, जो खून पतला करने वाली दवाओं के असर को कम कर सकता है। इससे ब्लड क्लॉटिंग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

किडनी मरीजों के लिए नहीं है सुरक्षित

ज्यादा पोटैशियम किडनी मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। यदि आपको किडनी की बीमारी है, तो एवोकाडो का सेवन सीमित मात्रा में करें और डॉक्टर से सलाह लें।

सीमित मात्रा में सेवन है फायदेमंद

एवोकाडो पोषण से भरपूर है लेकिन जरूरत से ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है। रोजाना आधा या एक एवोकाडो खाना पर्याप्त होता है।

अधिक एवोकाडो खाने से ऊपर बताई गई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सीमित मात्रा में ही खाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com