करौंदा खाने के 6 फायदे

By Shilpy Arya
11 Jul 2025, 19:00 IST

करौंदा स्वाद में खट्टा होता है। लेकिन, यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अक्सर लोग इसके अचार व चटनी का सेवन करते हैं। लेख में जानें करौंदा खाने के फायदे-

पोषण दे

करौंदे का सेवन करने से आपको कई पोषक तत्व मिलते हैं। इनमें विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम आदि शामिल हैं।

हेल्दी स्किन

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आप करौंदा खा सकते हैं। इसके विटामिन सी के गुण स्किन को क्लीन करते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

पेट को स्वस्थ रखने के लिए फाइबर से भरपूर करौंदा खाएं। यह आपको कब्ज व अपच से बचाता है। इससे पेट अच्छे से साफ होता है।

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बचाए

करौंदा खाने से आपका यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बचाव होता है। दरअसरल, इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण बेहद फायदेमंद होते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

बॉडी के इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए आप करौंदा खा सकते हैं। इसमें विटामिन सी के गुण मौजूद होते हैं।

एनीमिया से बचाव

करौंदा खाने से एनीमिया की दिक्कत को दूर करने में सहायता मिलती है। इनमें भरपूर मात्रा में आयरन के गुण होते हैं।

करौंदा खाने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com