नारियल तेल को अक्सर नेचुरल स्किन केयर के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन क्या यह हर स्किन टाइप पर सूट करता है? आइए NIH की स्टडी से जानते हैं।
नारिय तेल के फायदे
नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। यह तेल ड्राई स्किन को नमी देता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है।
हर स्किन पर एक सा असर नहीं
हर किसी की स्किन अलग होती है। अगर कोई चीज आपको सूट करती है तो दूसरे व्यक्ति के लिए वही चीज नुकसानदायक हो सकती है। नारियल तेल भी इसी का उदाहरण है।
ऑयली स्किन के लिए नुकसानदायक
नारियल तेल में हाई लेवल कॉमेडोजेनिक प्रॉपर्टीज होती हैं। इसका मतलब यह रोमछिद्रों को बंद कर सकता है, जिससे पिंपल्स और ब्लैकहेड्स बढ़ सकते हैं।
सेंसिटिव स्किन वालों को सावधानी
जिनकी स्किन सेंसिटिव है, उन्हें नारियल तेल से एलर्जी या जलन हो सकती है। इससे रेडनेस या रैश की समस्या भी हो सकती है।
ड्राई स्किन के लिए लाभकारी
अगर आपकी स्किन बहुत रूखी है, तो नारियल तेल एक नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। यह स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेटड रखता है।
नारियल तेल से किसे बचना चाहिए?
ऑयली, एक्ने-प्रोन और सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को नारियल तेल से दूरी रखनी चाहिए, या पैच टेस्ट करने के बाद ही इस्तेमाल करना चाहिए।
आपको लगाना चाहिए?
कोहनी या कान के पीछे थोड़ा सा नारियल तेल लगाकर 24 घंटे इंतजार करें। अगर जलन, खुजली या पिंपल्स की समस्या नहीं होती है तो आप इसे यूज कर सकते हैं।
हर नेचुरल चीज, हर किसी लिए लाभकारी नहीं होती। अपनी स्किन टाइप को समझें और सोच-समझकर प्रोडक्ट चुनें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com