पुरुषों के लिए रामबाण है यह तेल, ऐसे करें इस्तेमाल

By Deepak Kumar
14 Jul 2025, 17:00 IST

लौंग का तेल पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके उपयोग से कई गंभीर समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए नैचुरोपैथी सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर एस के पाठक से जानते हैं कि लौंग के तेल से पुरुषों को क्या-क्या फायदा मिलता है।

इनफर्टिलिटी में लाभकारी

लौंग का तेल एक प्राकृतिक कामोत्तेजक है। यह पुरुषों और महिलाओं में यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और इनफर्टिलिटी की समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक होता है।

प्रोस्टेट कैंसर से बचाव

लौंग का तेल यूजेनॉल और फ्लेवोनोइड जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो प्रोस्टेट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों की कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं।

टेस्टोस्टेरोन को करे बूस्ट

यह तेल पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इससे न केवल यौन स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि प्रजनन क्षमता और स्टैमिना में भी सुधार होता है।

स्पर्म काउंट में सुधार

लौंग में मौजूद पोषक तत्व शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता को बढ़ाने में कारगर हैं। अरोमाथेरेपी या सीमित मात्रा में सेवन से इसका सकारात्मक असर देखा गया है।

नशे की लत छुड़ाने में सहायक

अगर आप सिगरेट या शराब की लत से परेशान हैं तो लौंग का तेल राहत दे सकता है। इसकी खुशबू और गर्म तासीर मानसिक संतुलन बनाए रखती है और लत को कम करती है।

शीघ्र स्खलन से राहत

लौंग का तेल रक्त प्रवाह को बेहतर करता है और तनाव को कम करता है। यह ऊर्जा को बढ़ाकर शीघ्र स्खलन (Premature ejaculation) की समस्या से निजात दिलाने में असरदार हो सकता है।

लौंग तेल का सही उपयोग कैसे करें?

लौंग तेल को आप अरोमा थेरेपी, डिफ्यूजर, मसाज ऑयल या कमरे में स्प्रे के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। सीधे सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।

लौंग का तेल बहुत फायदेमंद है, लेकिन सीमित मात्रा में ही इसका उपयोग करें। बेहतर होगा डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका उपयोग करें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com