नारियल तेल और ताजी मलाई चेहरे की स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप इसे रोजाना भी लगा सकते हैं। इस लेख में विस्तार से जानें नारियल तेल के साथ ताजी मलाई को फेस पर लगाने के फायदे-
इंफेक्शन से बचाव
त्वचा को संक्रमण से बचाने के लिए आपको नारियल तेल के साथ ताजी मलाई चेहरे पर लगानी चाहिए। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण त्वचा को स्वस्थ रखते हैं।
नमी दे
त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए आपको रोज अपने फेस पर नारियल तेल और ताजी मलाई लगानी चाहिए। यह स्किन में नमी लॉक करता है।
ग्लो लाए
त्वचा में निखार लाने में नारियल तेल और ताजी मलाई लगाना फायदेमंद हो सकता है। इसे लगाने से आपका डार्क स्किन टोन लाइट होता है।
सूजन दूर करे
नारियल तेल के साथ ताजी मलाई को अपने फेस पर लगाने से आपको सूजन कम करने में मदद मिलती है। इससे त्वचा में ताजगी आती है।
सॉफ्टनेस लाए
त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने के लिए नारियल तेल और ताजी मलाई लगाएं। इसके फैटी एसिड के गुण स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं।
सावधानी
हर किसीका स्किन टाइप अलग होता है। ऐसे में कुछ लोगों को नारियल तेल और ताजी मलाई से एलर्जी हो सकती है। इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
नारियल तेल के साथ ताजी मलाई चेहरे पर लगाने से आपको ये लाभ मिलते हैं। स्किन केयर से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com