CBC टेस्ट क्या होता है? जानें क्यों कराना चाहिए ये टेस्ट

By Deepak Kumar
20 Apr 2025, 18:00 IST

जब भी शरीर में कोई बीमारी या लंबे समय तक बुखार होता है, तो डॉक्टर अक्सर सीबीसी टेस्ट कराने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये CBC टेस्ट होता क्या है? आइए नई दिल्ली की डॉ. सुनीता कपूर (सिटी एक्स-रे और स्कैन क्लिनिक) से जानते हैं इसके बारे में।

क्या होता है CBC टेस्ट?

CBC टेस्ट का पूरा नाम Complete Blood Count होता है। यह एक खून की सामान्य जांच है, जिससे शरीर में खून की कुल मात्रा, रेड और वाईट ब्लड सेल्स, हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट्स की स्थिति का पता चलता है।

कब कराएं CBC टेस्ट?

अगर आपको बुखार, कमजोरी, थकान या इन्फेक्शन है, तो डॉक्टर CBC टेस्ट कराने की सलाह देते हैं। यह टेस्ट शरीर में हो रही किसी बीमारी या कमी को समझने में मदद करता है और सही इलाज की दिशा तय करता है।

टेस्ट में क्या-क्या देखा जाता है?

CBC टेस्ट में रेड ब्लड सेल्स (RBC), व्हाइट ब्लड सेल्स (WBC), प्लेटलेट्स, हीमोग्लोबिन और हेमेटोक्रिट जैसे खून के तत्वों की जांच की जाती है।

इन्फेक्शन की पहचान

अगर शरीर में वायरल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन है, तो CBC रिपोर्ट में WBC काउंट बढ़ा हुआ मिलता है। इससे इन्फेक्शन के लेवल का पता चलता है।

खून की कमी पता चले

CBC टेस्ट से यह भी पता चलता है कि शरीर में खून की कमी है या नहीं। कम हीमोग्लोबिन एनीमिया जैसी स्थिति की ओर इशारा करता है।

सर्जरी से पहले जरूरी टेस्ट

किसी भी बड़ी सर्जरी से पहले CBC जांच जरूरी होती है ताकि खून की मात्रा, प्लेटलेट्स और रोग प्रतिरोधक क्षमता का सही मूल्यांकन किया जा सके।

कैसे होता है टेस्ट?

खून का सैंपल लेकर उसे थ्री या फाइव पार्ट डिफरेंशियल मशीन से जांचा जाता है। कुछ ही घंटों में रिपोर्ट मिल जाती है, जिसे डॉक्टर विश्लेषण कर उपचार तय करते हैं।

उम्मीद है अब आपको CBC टेस्ट से जुड़ी सारी जानकारी मिल गई होगी। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com