Uterus को हेल्दी रखने के लिए महिलाओं को क्या खाना चाहिए?

By Deepak Kumar
04 Jul 2025, 16:30 IST

यूट्रस यानी गर्भाशय महिला प्रजनन प्रणाली का अहम अंग है। प्रेग्नेंसी के लिए इसका स्वस्थ होना जरूरी है। खराब खानपान, हार्मोनल असंतुलन और इंफेक्शन से यूट्रस प्रभावित हो सकता है। लेकिन सही खानपान से इसे हेल्दी रखा जा सकता है। तो आइए गाइनोकोलॉज‍िस्‍ट डॉ. सुधा वर्मा से जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में।

डेयरी प्रोडक्ट्स

दूध, दही, मक्खन और पनीर में विटामिन D और कैल्शियम होता है, जो यूट्रस को फाइब्रोइड्स से बचाता है। लो-फैट डेयरी का रोजाना सेवन यूट्रस के साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।

ऑर्गेनिक फूड

ऑर्गेनिक फल-सब्जियां और फाइबर युक्त अनाज शरीर से विषैले तत्वों को निकालते हैं। इससे हार्मोन संतुलन बना रहता है और यूट्रस में फाइब्रोइड या ट्यूमर की आशंका भी कम होती है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स यूट्रस की सूजन कम करते हैं और फाइब्रोइड्स की संख्या घटाते हैं। जिन महिलाओं को फाइब्रोइड की समस्या है, उन्हें रोजाना ग्रीन टी पीनी चाहिए।

नींबू

नींबू में भरपूर विटामिन C होता है, जो यूट्रस को इंफेक्शन से बचाता है। रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से यूटीआई और अन्य संक्रमण से बचाव होता है।

ओमेगा 3 फैटी एसिड

मछली, फ्लैक्ससीड या सप्लीमेंट्स में मिलने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड यूट्रस के कॉन्ट्रैक्शन को कम करता है। इससे यूट्रस की पोजिशन सुरक्षित रहती है और प्रजनन क्षमता भी बेहतर होती है।

ड्रायफ्रूट्स और सीड्स

बादाम, काजू और फ्लैक्ससीड्स शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं और हार्मोन बैलेंस करते हैं। ये यूट्रस कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं और प्री-मेच्योर डिलीवरी से भी बचाते हैं।

कैस्टर ऑयल

अरंडी का तेल (कैस्टर ऑयल) यूट्रस और ओवरी की समस्याओं के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद रिकिनोलिक एसिड रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और यूट्रस को संक्रमण से बचाता है।

यूट्रस को हेल्दी रखने के लिए महिलाएं ऊपर बताए गए फूड को डाइट में शामिल करें। किसी भी समस्या में डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com