आजकल पेट फूलना, गैस और सूजन जैसी ब्लोटिंग की समस्या आम हो गई है। ऐसे में कुछ फलों का सेवन पाचन सुधारता है और ब्लोटिंग से राहत दिलाता है। आइए डायटीशियन मनप्रीत से जानते हैं इन फलों के बारे में।
केला
केले में पोटेशियम और फाइबर भरपूर होता है। यह पेट की सूजन और गैस कम करने में मदद करता है। रोजाना एक केला खाने से ब्लोटिंग नहीं होती और पाचन बेहतर होता है।
अमरूद
अमरूद फाइबर से भरपूर होता है जो पेट की सफाई में मदद करता है। इससे कब्ज नहीं होती और ब्लोटिंग भी नहीं होती। रोजाना अमरूद खाना पेट की जलन को भी कम करता है।
सेब
सेब में कैल्शियम, फाइबर और आयरन होते हैं। ये पेट को हल्का रखने और ब्लोटिंग से बचाने में असरदार हैं। सुबह के नाश्ते में सेब शामिल करें और खुद को एनर्जेटिक महसूस करें।
कीवी
कीवी में हाई फाइबर और विटामिन C होता है जो पाचन को सुधारता है। कीवी खाने से पेट साफ रहता है और ब्लोटिंग से राहत मिलती है। ये मूड भी फ्रेश करता है।
आम
आम पाचन क्रिया को मजबूत करता है और ब्लोटिंग को कम करता है। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। सीजन में एक आम जरूर खाएं।
फ्रूट्स से मिलेगी हाइड्रेशन
फल पानी से भरपूर होते हैं, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और पेट फूलने की संभावना घटती है। ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए दिनभर में 2-3 बार फल खाएं।
भूखे रहने से बढ़ती है ब्लोटिंग
खाना स्किप करना ब्लोटिंग को बढ़ा सकता है। भूखे रहने पर पेट की गैस और एसिडिटी ज्यादा हो जाती है। थोड़ी-थोड़ी देर में हेल्दी फल खाएं।
अगर ब्लोटिंग रोज हो रही है या बहुत दर्द होता है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। लंबे समय तक ब्लोटिंग को नजरअंदाज करना अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com