अगर आपके कंधे में अकड़न और दर्द बना रहता है, तो यह फ्रोजन शोल्डर हो सकता है। इस समस्या में कंधे हिलाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन कुछ आसान एक्सरसाइज की मदद से आप दर्द और जकड़न से राहत पा सकते हैं।
एक्सपर्ट की सलाह
आइए फिजियोथेरेपिस्ट विवेक शर्मा से जानते हैं कि फ्रोजन शोल्डर को दूर करने के लिए कौन-कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।
टिवस्टिंग आउटवर्ड एक्सरसाइज
कुर्सी पर बैठें, दोनों हाथों से डंडा पकड़ें। दर्द रहित हाथ से डंडे को मोड़ें, जिससे दूसरा हाथ भी मूव हो। इसे 5-6 बार दोहराएं। यह मूवमेंट कंधे को सक्रिय करता है।
अपवर्ड स्ट्रेचिंग से फायदा
दीवार से लटकती रस्सी को पकड़ें। हेल्दी हाथ से रस्सी खींचें और दर्द वाले हाथ को ऊपर उठाएं। इससे कंधे का मूवमेंट धीरे-धीरे बेहतर होता है। इसे 10 बार दोहराएं।
पेंडुलम स्ट्रेच एक्सरसाइज
दर्द रहित हाथ से मेज पर सहारा लें। फिर दर्द वाले हाथ को झुलाते हुए आगे-पीछे करें। इससे कंधे की मांसपेशियां धीरे-धीरे खुलती हैं और दर्द में आराम मिलता है।
बाजू को खींचे
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद दर्द वाले शोल्डर की कलाई को दूसरे हाथ से पीछे की ओर पकड़ें। बाजू को धीरे-धीरे दूसरी ओर खींचें। कंधे में इससे स्ट्रेचिंग होगी। इस दौरान शरीर को हिलाएं नहीं। इसे पांच बार करें।
आर्म चेस्ट स्ट्रेच से राहत
सीधा बैठें, एक हाथ से दूसरे हाथ को कोहनी से पकड़ें और सीने की तरफ खींचें। खिंचाव कंधे में महसूस होगा। इस एक्सरसाइज से अकड़न कम होती है।
शोल्डर रोल्स एक्सरसाइज करें
सीधे खड़े हो जाएं, हाथों को कंधे पर रखें और गोल घुमाएं। सांस नियंत्रित रखें। इससे कंधों की जकड़न धीरे-धीरे दूर होती है और ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है।
अगर आप ऊपर बताए गए एक्सरसाइज को रोजाना करते हैं तो आपके कंधे की मूवमेंट बेहतर होगी और आराम मिलेगा। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com