बोन डेंसिटी वीक होने पर आपको हड्डियों से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बोन डेंसिटी बढ़ाने के लिए आप कुछ खास चीजें खा सकते हैं। लेख में जानें विस्तार से-
विटामिन डी लें
डेंसिटी को बढ़ाने में मशरूम, सोया मिल्क, संतरे और ओटमील मदद कर सकते हैं। इनमें अच्छी मात्रा में विटामिन डी होता है।
नट्स
नट्स खाने से बोन डेंसिटी बढ़ती है। आप बादाम, अखरोट, मूंगफली आदि खा सकते हैं, ये सभी कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो बोन डेंसिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
वेजिटेबल जूस
बोन डेंसिटी को बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप ग्रीन वेजिटेबल जूस पी सकते हैं।
अलसी के बीज
अलसी के बीज में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है। यह हड्डियों के रोगों से बचाने के साथ ही बोन डेंसिटी को भी बढ़ाता है।
दूध की चीजें
बोन डेंसिटी बढ़ाने के लिए दूध की चीजें खा सकते हैं। यह कैल्शियम का अच्छा सोर्स होती हैं। दूध, दही, पनीर, छाछ आदि खाएं।
केल
केल खाने से या इसका जूस पीने से भी बोन डेंसिटी बढ़ती है। यह विटामिन के और कैल्शियम से भरपूर होती है।
बोन डेंसिटी बढ़ाने के लिए आप इन सभी चीजों का सेवन कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com