दांतों में इंफेक्शन होने पर क्या करें?

By Deepak Kumar
05 Jul 2025, 16:00 IST

दांतों में संक्रमण दर्दनाक हो सकता है और समय पर इलाज न होने पर पूरे मुंह में फैल सकता है। कुछ घरेलू उपाय इस परेशानी से राहत दिलाने में मददगार हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

एसेंशियल ऑयल से मिले राहत

लौंग, तुलसी और लैवेंडर के तेल एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। इन्हें नारियल तेल में मिलाकर दांतों पर लगाने से इन्फेक्शन में आराम मिलता है।

नमक और पानी का गरारा करें

गरम पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दिन में 2 बार कुल्ला करें। यह मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करता है और सूजन कम करता है।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा एंटीबैक्टीरियल होता है। इसका पेस्ट बनाकर मसूड़ों और दांतों पर लगाने से मवाद, सूजन और दर्द में राहत मिलती है।

लहसुन

लहसुन में मौजूद एलिसिन सूजन और इन्फेक्शन को कम करता है। लहसुन को पीसकर सीधे प्रभावित जगह पर लगाएं। यह बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।

ऑयल पुलिंग से पाएं आराम

नारियल तेल से मुंह में 15-20 मिनट ऑयल पुलिंग करने से मुंह के बैक्टीरिया दूर होते हैं। ये इन्फेक्शन से राहत का कारगर उपाय है।

दांतों में दरार से फैलता संक्रमण

टूटा या क्रैक हुआ दांत बैक्टीरिया का प्रवेश द्वार बनता है। समय पर इलाज न होने पर यह पूरे मुंह को संक्रमित कर सकता है।

स्वस्थ दांतों के लिए अपनाएं उपाय

दांतों की सफाई, संतुलित खानपान और नियमित जांच से दांतों को स्वस्थ रखा जा सकता है। दांतों के संक्रमण से बचने के लिए इन घरेलू उपायों को जरूर अपनाएं।

इन घरेलू उपायों से राहत मिल सकती है, लेकिन अगर दर्द या सूजन बढ़ रही हो तो तुरंत डेंटिस्ट से संपर्क करें। सही समय पर इलाज बहुत जरूरी है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com