बिस्किट हमारे रोजमर्रा की लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुका है। चाय के साथ या खाली समय में बिस्किट खाना बहुत आम हो गया है। लेकिन, इसका ज्यादा सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।ट
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर बेहतर जानकारी के हमने लखनऊ के वेलनेस डाइट क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ स्मिता सिंह से बात की है। ऐसे में बिस्किट से होने वाली 5 शारीरिक समस्याओं के बारे में जानते हैं।
गंभीर समस्याएं
बिस्किट में फैट, शुगर, आटा और ग्लूटन जैसी चीजें इस्तेमाल की जाती हैं। अगर ज्यादा खाई जाएं तो कैलोरीज़ की अधिकता, ब्लड शुगर बढ़ना, और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुगर और ट्रांस फैट
बिस्किट के ज्यादा मात्रा में शुगर और ट्रांस फैट सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी वजह से शरीर में सूजन, हृदय रोग और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ग्लूटन से एलर्जी
कई बिस्किट्स में ग्लूटन होता है, जिससे ग्लूटन एलर्जी वाले लोग प्रभावित हो सकते हैं। इससे पेट में डिस्कंफर्ट, सूजन और पाचन समस्याएं हो सकती हैं।
मोटापे का खतरा
बिस्किट्स में हाइड्रोजिनेटेड फैट्स की अधिकता होती है, जो शरीर में चर्बी जमा कर सकती है। लगातार सेवन से वजन बढ़ने और मोटापे की समस्या हो सकती है।
ब्लड शुगर का बढ़ना
बिस्किट्स में ज्यादा शुगर और रिफाइंड आटा होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। लंबे समय तक इस प्रकार के बिस्किट्स का सेवन डायबिटीज का कारण बन सकता है।
कब्ज की समस्या
बिस्किट्स में फाइबर की कमी होती है, जिससे पाचन तंत्र में समस्या हो सकती है। इसके ज्यादा सेवन से कब्ज की समस्या पैदा हो सकती है।
दांतों में सड़न
बिस्किट्स में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जो दांतों में सड़न और कैविटी का कारण बन सकती है। ज्यादा सेवन से दांतों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
अगर आप अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं, तो बिस्किट का सेवन सीमित करें। इसकी जगह अपनी डाइट में ताजे फल, सब्जियां और होल ग्रेन्स को शामिल करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com