योग में कई मुद्राएं होती हैं। लेकिन, कुछ मुद्राएं ऐसी होती हैं जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को गहराई से प्रभावित करती हैं।
ज्ञान मुद्रा
ज्ञान मुद्रा ध्यान और मानसिक स्थिरता के लिए सबसे प्रसिद्ध मुद्रा है। इसे करने से मस्तिष्क शांत होता है, विचारों में स्पष्टता आती है और मानसिक तनाव धीरे-धीरे कम होने लगता है।
प्राण मुद्रा
प्राण मुद्रा को जीवन ऊर्जा को जागृत करने वाली मुद्रा माना जाता है। यह शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाती है और थकावट, कमजोरी या लो एनर्जी महसूस होने पर इसे जरूर करना चाहिए।
गणेश मुद्रा
गणेश मुद्रा ह्रदय चक्र को एक्टिवेट करने वाली मुद्रा मानी जाती है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और अंदर की नकारात्मकता और भावनात्मक कमजोरी को दूर करने में सहायता मिलती है।
काली मुद्रा
काली मुद्रा सबसे शक्तिशाली मानी जाती है। यह आत्मरक्षा, आत्मबल और आत्मविश्वास को जाग्रत करती है और जीवन में भय, संकोच या क्रोध से जुड़ी भावनाओं को नियंत्रित करने में मदद करती है।
स्थिरता बढ़ना
काली मुद्रा को करते समय हाथों को इस तरह जोड़ा जाता है, जिससे उर्जा शरीर में ऊपर की ओर बहने लगती है। यह मुद्रा आंतरिक शक्ति और स्थिरता को बढ़ावा देती है।
चिंता और डर से छुटकारा
अगर आपको बार-बार डर, चिंता या आत्म-विश्वास की कमी महसूस होती है, तो रोजाना पांच मिनट काली मुद्रा का अभ्यास करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
आत्मज्ञान की दिशा
योग सिर्फ आसनों का अभ्यास नहीं है, बल्कि मुद्राओं के माध्यम से जीवन को ऊर्जा, शांति और आत्मज्ञान की दिशा में ले जाने वाला प्राचीन और प्रभावशाली विज्ञान है।
योग मुद्राओं को करते समय ध्यान और सांस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इससे इन मुद्राओं का प्रभाव कई गुना ज्यादा हो जाता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com