खाना खाने के बाद ठंडा पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

By Deepak Kumar
07 Jul 2025, 12:30 IST

भोजन के तुरंत बाद ठंडा पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इससे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आइए लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ. सीमा यादव से जानते हैं इस बारे में।

इम्‍युन‍िटी कमजोर होती है

ठंडा पानी पेट के एसिड से मिलकर पोषक तत्वों के अवशोषण में रुकावट डालता है। इससे इम्यून सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं।

शरीर में फैट जमा होता है

ठंडा पानी खाने में मौजूद फैट को ठोस बना देता है। इससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और शरीर में फैट स्टोर होने लगता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है।

कब्ज की समस्या

ठंडा पानी बड़ी आंत की मांसपेशियों को संकुचित कर देता है। इससे मल सख्त हो जाता है और व्यक्ति को कब्ज की परेशानी होने लगती है, जो पाचन को और बिगाड़ता है।

गले में खराश और बलगम

भोजन के बाद ठंडा पानी पीने से गले में बलगम जमने लगता है। इससे गला बैठ सकता है, खराश या जुकाम जैसे लक्षण दिख सकते हैं और बोलने में तकलीफ हो सकती है।

ऊर्जा की कमी महसूस होती है

ठंडा पानी मेटाबॉलिज्म की गति धीमी करता है। इससे शरीर को खाने से मिलने वाली ऊर्जा पूरी तरह नहीं मिलती और व्यक्ति थका-थका और सुस्त महसूस करता है।

पाचन तंत्र प्रभावित होता है

ठंडा पानी पेट में जाकर पाचन एंजाइम्स के काम में बाधा डालता है। इससे भोजन देर से पचता है और पेट भारी, गैसी और असहज महसूस करता है।

गॉलब्लैडर पर असर

डॉ. सीमा यादव के अनुसार, ठंडा पानी गॉलब्लैडर की कार्यक्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। इससे पित्त रस का प्रवाह बाधित होता है, जो पाचन के लिए जरूरी होता है।

भोजन के तुरंत बाद ठंडा पानी न पिएं। कमरे के तापमान का पानी लें और खाने के 1 घंटे बाद पानी पीना बेहतर होता है। स्वास्थ्य सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com