खराब खानपान और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल के कारण पेट में गैस की दिक्कत का सामना सभीको करना पड़ता है। स्टोरी में जानें पेट की गैस निकालने के आसान तरीके-
पैरों को मोड़ें
इस तरीके से भी आप पेट की गैस निकाल सकते हैं। इसे करने से पेट दर्द से छुटकारा मिलता है। पैरों को पंजों से पकड़कर धीरे-धीरे पेट तक लाएं। ऐसा 5 से 8 बार करें।
मसाज
पेट की गैस निकालने के लिए मसाज काम आ सकती है। आपको अपने पेट की हल्के हाथों से मसाज करनी चाहिए।
अजवाइन का पानी
पेट में गैस से निजात दिलाने में अजवाइन का पानी मदद करता है। इसे बनाने के लिए पानी और में अजवाइन डालकर उबाल लें। फिर इसे छानकर उसका सेवन करें।
छाछ पिएं
छाछ का सेवन करने से पेट की गैस निकल जाती है। यह लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है। छाछ में काली मिर्च पाउडर और काला नमक मिलाकर पिएं।
पुदीने की पत्तियां
पुदीने की पत्तियों को चबाने से भी पेट की दिक्कत दूर हो सकती है। इनसे पेट को ठंडक मिलती है और पाचन की समस्या से आराम मिलता है।
सावधानी
इन नुस्खों से आराम न मिलने पर और दिक्कत बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
पेट की गैस निकालने के लिए ये सभी तरीके अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com