हेल्दी यूट्रस के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स

By Deepak Kumar
07 Jul 2025, 10:00 IST

गर्भाशय (यूट्रस) महिलाओं के प्रजनन तंत्र का मुख्य हिस्सा है। अगर इसका ध्यान न रखा जाए तो फर्टिलिटी, पीरियड्स और हार्मोनल बैलेंस प्रभावित हो सकता है। आइए जानें 5 ड्रिंक्स जो इसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

टमाटर-ब्रोकली जूस

टमाटर और ब्रोकली फाइटोएस्ट्रोजेन से भरपूर हैं। ये यूट्रस की लाइनिंग को मजबूत रखते हैं और ट्यूमर जैसी समस्याओं से बचाते हैं। ये जूस गर्भाशय को समय-समय पर डिटॉक्स भी करता है।

मौसंबी जूस

मौसंबी में विटामिन C और बायोफ्लेवोनोइड्स होते हैं जो कैंसर से सुरक्षा देने के साथ यूट्रस को मजबूत बनाते हैं। रोजाना मौसंबी का जूस पीने से एस्ट्रोजन का संतुलन भी बना रहता है।

नींबू पानी

नींबू पानी शरीर का पीएच बैलेंस करता है और यूट्रस में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। यह गर्भाशय को इंफेक्शन से बचाता है और इम्यूनिटी भी मजबूत करता है। सुबह एक गिलास जरूर पिएं।

केल और पालक का जूस

केल और पालक में मौजूद पोषक तत्व पीएच लेवल बैलेंस करते हैं और यूट्रस को हेल्दी बनाते हैं। यह बार-बार होने वाले संक्रमण से बचाने में भी मदद करता है।

करौंदा जूस

करौंदा जूस यूटीआई और वैजाइनल पीएच को संतुलित रखता है। यह गर्भाशय की लाइनिंग को स्वस्थ रखने और हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं।

कब और कैसे करें इनका सेवन?

इन जूस को आप सुबह खाली पेट या दोपहर के भोजन के बाद ले सकते हैं। ताजे फल-सब्जियों से बना जूस ज्यादा असरदार होता है। स्वाद सुधारने के लिए थोड़ा नमक या नींबू भी मिला सकते हैं।

किन महिलाओं को जरूर पीना चाहिए?

अगर आपको पीरियड्स में अनियमितता, फाइब्रॉएड की समस्या या बार-बार इंफेक्शन होता है तो ये जूस जरूर आजमाएं। प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए ये सभी ड्रिंक्स कारगर हैं।

ऊपर बताए गए ड्रिंक्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं और एक हेल्दी यूट्रस के साथ खुद को फिजिकली और हार्मोनली फिट रखें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com