मानसून में अक्सर सर्दी-जुकाम और पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में घी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे सीमित मात्रा में रोज खाने से आप कई मौसमी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। तो चलिए न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानते हैं मानसून में घी खाने के फायदे के बारे में।
इम्यूनिटी मजबूत करे
घी में विटामिन A, D, E, K और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मौजूदगी संक्रमण से रक्षा करने में मदद करती है।
पाचन-तंत्र को सुधारे
घी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह पेट को साफ रखता है और कब्ज से राहत दिलाने में सहायक है। रोजाना थोड़ी मात्रा में सेवन करें।
दिल के लिए फायदेमंद
घी गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम करता है। इससे हृदय स्वस्थ रहता है और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।
शरीर को गर्म रखता है
मानसून में सर्दी-जुकाम की परेशानी आम है। गर्म घी में मिश्री और काली मिर्च मिलाकर खाने से शरीर गर्म रहता है और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
एनर्जी से भरपूर बनाता है
घी में मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर को ताकत देते हैं। एक चम्मच घी रोज खाने से थकान कम होती है और आप दिनभर एक्टिव महसूस करते हैं।
वजन नियंत्रण में मददगार
सीमित मात्रा में घी का सेवन शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में सहायक होता है। यह मेटाबॉलिज्म को सुधारता है और फैट बर्निंग को बढ़ावा देता है।
सर्दी-खांसी में राहत
घी का सेवन सर्दी, जुकाम और गले की खराश में बेहद कारगर होता है। यह गले को कोट करता है और संक्रमण से राहत दिलाने में मदद करता है।
घी फायदेमंद जरूर है लेकिन सीमित मात्रा में ही सेवन करें। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह लें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com