दांत दर्द से चुटकियों में मिलेगी राहत, अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

By Deepak Kumar
27 Jun 2025, 17:00 IST

दांत दर्द अचानक और असहनीय हो सकता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय तुरंत राहत दिला सकते हैं। इन उपायों को जानने के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉक्टर सीमा यादव से बात की।

हींग

हींग में एंटी-बैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण होते हैं। 1 चुटकी हींग को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और रूई की मदद से दर्द वाले दांत पर लगाएं। दर्द में तुरंत राहत मिल सकती है।

लौंग का तेल

लौंग के तेल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इसमें रुई भिगोकर प्रभावित दांत पर रखें। दिन में 3–4 बार इस्तेमाल करने से दर्द और सूजन दोनों में राहत मिलती है।

लहसुन का पेस्ट

लहसुन को पीसकर उसमें सेंधा नमक मिलाएं। इस पेस्ट को दर्द वाले दांत पर लगाएं। यह कैविटी और प्लाक के लिए भी फायदेमंद है। लंबे समय तक न रखें, नहीं तो जलन हो सकती है।

बेकिंग सोडा

गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर कुल्ला करें। इससे बैक्टीरिया मरते हैं और दांत साफ रहते हैं। या रूई पर बेकिंग सोडा लगाकर दांत पर रखें। दिन में दो बार करें।

दालचीनी और शहद

1 चम्मच दालचीनी पाउडर में थोड़ा शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे दर्द वाले हिस्से पर लगाएं और थोड़ी देर बाद कुल्ला कर लें। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण दर्द में राहत देते हैं।

पिपरमिंट ऑयल का प्रयोग

2 बूंद पिपरमिंट ऑयल को गुनगुने पानी में मिलाकर कुल्ला करें। यह नेचुरल पेनकिलर की तरह काम करता है और दांत दर्द में तुरंत आराम देता है।

अदरक का पेस्ट

अदरक के पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे दर्द वाले दांत पर लगाएं। चाहें तो अदरक के टुकड़े को सीधे दांत पर दबा सकते हैं। दर्द में राहत मिलेगी।

अगर दर्द लगातार बना रहे या सूजन बढ़ जाए, तो डेंटिस्ट से तुरंत संपर्क करें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com