हार्ट शरीर का सबसे जरूरी अंग है। हार्ट के चारों तरफ लिक्विड जमा हो जाना पेरिकार्डियल इफ्यूजन कहलाता है, जो एक गंभीर समस्या है। आइए कार्डियोलॉजिस्ट डॉ केके कपूर से जानते हैं इस समस्या के लक्षण।
पेरिकार्डियल इफ्यूजन क्या है?
हार्ट के चारों ओर पेरिकार्डियम होता है। इस जगह पर अगर ज्यादा लिक्विड जमा हो जाए, तो इसे पेरिकार्डियल इफ्यूजन कहते हैं, जिससे हार्ट पर दबाव बढ़ता है।
पहचान के संकेत
पेरिकार्डियल इफ्यूजन के लक्षण में सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, थकान और हार्ट की धड़कन अनियमित होना शामिल हैं, जिन्हें जल्दी पहचानना जरूरी है।
पानी भरने के कारण
इन्फेक्शन, हार्ट इंजरी, कैंसर, थायराइड, ऑटोइम्यून डिजीज और गलत सर्जरी से पेरिकार्डियल इफ्यूजन हो सकता है। सही पहचान जरूरी है।
समय पर इलाज न हो तो
पेरिकार्डियल इफ्यूजन का इलाज न होने पर हार्ट पर दबाव बढ़ता है, जिससे ब्लड पंपिंग प्रभावित होती है और जानलेवा स्थिति बन सकती है।
नियमित चेकअप कराएं
समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराएं। इससे हार्ट की स्थिति की जानकारी मिलेगी और समय रहते समस्या पकड़ी जा सकती है।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं
संतुलित आहार लें, व्यायाम करें और स्मोकिंग से बचें। यह हार्ट को स्वस्थ रखता है और पेरिकार्डियल इफ्यूजन से बचाता है।
तनाव कम करें
तनाव हार्ट के लिए खतरनाक है। योग, मेडिटेशन और पर्याप्त नींद से स्ट्रेस को कम करें, जिससे हार्ट मजबूत रहेगा।
लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सही समय पर इलाज से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है और जीवन सुरक्षित रहता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com