केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन अगर इसे कुछ गलत चीजों के साथ खाया जाए, तो यह शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। चलिए डाइटीशियन सना गिल से जानते हैं किन 5 चीजों के साथ केले का सेवन नहीं करना चाहिए।
केला और संतरा साथ न खाएं
डाइटीशियन सना गिल के मुताबिक, दोनों फल पौष्टिक हैं, लेकिन एक साथ खाने पर पाचन में दिक्कत हो सकती है। संतरे की खटास केले की शुगर को पचने नहीं देती, जिससे पेट में गैस और अपच हो सकता है।
केला और अमरूद
अमरूद और केला एक साथ खाने पर गैस, पेट दर्द और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दोनों की तासीर मिलकर पाचन पर बुरा असर डालती है। इन्हें साथ खाने से बचें।
केला और दही
हालांकि कई लोग इसे हेल्दी मानते हैं, लेकिन केला और दही एक साथ खाने से पेट में अम्लीयता बढ़ती है। बेहतर है कि केले के 2 घंटे बाद ही दही खाएं।
केला खाने के तुरंत बाद पानी न पीएं
केला खाने के बाद तुरंत पानी पीने से सर्दी, खांसी और पाचन की दिक्कत हो सकती है। पानी पीने के लिए कम से कम 30 मिनट रुकें। यह गट हेल्थ के लिए फायदेमंद रहेगा।
केला और अंडा
केले की तासीर ठंडी और अंडे की गर्म होती है। इन्हें एक साथ खाने से पेट में जलन, अपच और कफ बढ़ सकता है। आयुर्वेद में ये कॉम्बिनेशन हानिकारक माना गया है।
केला खाने का सही समय क्या है?
केला सुबह खाना सबसे फायदेमंद होता है। रात या शाम को केला खाने से खांसी-जुकाम बढ़ सकता है। ठंडी तासीर के कारण यह शाम के बाद सही नहीं माना जाता।
एक दिन में कितने केले खाने चाहिए?
स्वस्थ व्यक्ति रोजाना 1-2 केले खा सकता है। अगर आप वजन बढ़ा या घटा रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही मात्रा तय करें।
केले का सेवन अगर गलत चीजों के साथ किया जाए, तो फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है। इसलिए सही फूड कॉम्बिनेशन का ध्यान रखें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com