घी के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें

By Deepak Kumar
07 Jun 2025, 15:00 IST

घी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन हर चीज के साथ इसका सेवन सही नहीं होता। आयुर्वेद के अनुसार कुछ खाद्य पदार्थों के साथ घी खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानें ऐसी 5 चीजें जिन्हें घी के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

घी और शहद

आयुर्वेद में घी और शहद को बराबर मात्रा में साथ खाने से मना किया गया है। इससे शरीर में टॉक्सिन्स बनते हैं और पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। इन्हें हमेशा अलग-अलग ही खाएं।

चाय या कॉफी में घी डालना सही नहीं

आजकल लोग चाय या कॉफी में घी मिलाकर पीते हैं, लेकिन यह पाचन के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

घी और दही साथ न खाएं

घी गर्म होता है और दही ठंडा। दोनों एक साथ खाने से गट बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे अपच, एसिडिटी और पेट की समस्याएं हो सकती हैं।

घी और मछली

घी और फिश का एक साथ सेवन शरीर में विषैले तत्व बना सकता है। इससे स्किन एलर्जी, पाचन समस्या और टॉक्सिन्स का स्तर बढ़ सकता है। इस कॉम्बिनेशन से बचना जरूरी है।

कोलेस्ट्रॉल वाले लोग घी से बचें

जिन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें सीमित मात्रा में ही घी खाना चाहिए। ज्यादा घी से हार्ट पर असर पड़ सकता है और ब्लड लिपिड लेवल बढ़ सकता है।

घी को कब और कैसे खाएं?

घी को दाल, खिचड़ी, बाजरे की रोटी या पुलाव में डालकर खाना सबसे फायदेमंद होता है। घी को खाना पकाने में नहीं, बल्कि ऊपर से डालकर सर्व करें।

क्या कहता है आयुर्वेद?

आयुर्वेद के अनुसार हर फूड का ताप, गुण और असर होता है। गलत फूड कॉम्बिनेशन शरीर में दोष उत्पन्न करता है। घी का सही तरीके से सेवन सेहत के लिए वरदान हो सकता है।

घी हेल्दी फैट्स और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन ऊपर बताए गए फूड्स के साथ इसे खाना नुकसानदेह हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com